Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, नए साल का स्नो फॉल से हो सकता है स्वागत, आज से बारिश-बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में रविवार यानी आज से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। निचले इलाकों में बारिश ठंड में इजाफा कर सकती है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 07:26 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 07:51 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, नए साल का स्नो फॉल से हो सकता है स्वागत, आज से बारिश-बर्फबारी के आसार
आज से बारिश-बर्फबारी के आसार, यलो अलर्ट जारी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में रविवार यानी आज से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। निचले इलाकों में बारिश ठंड में इजाफा कर सकती है। विभाग के अनुसार मौसम का यह मिजाज नववर्ष के आगमन तक बना रह सकता है। यानी कहा जा सकता है कि नए साल का स्वागत बर्फबारी के साथ होगा। पर्यटकों में भी इसको लेकर खासा उत्साह है। वे ऊंचाई वाले पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे हैं। 

loksabha election banner

शनिवार को मौसम सामान्य रहा। पहाड़ों में लोग गुनगुनी धूप का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि, कुमाऊं के अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में पारा शून्य के करीब है। अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान 0.6 और ऊधमसिंहनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो चुका है। इस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर अगले तीन दिन यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को पहाड़ों में सड़कों पर यातायात सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी है। अगले कुछ दिन प्रदेश के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     23.7     04.6

उत्तरकाशी   18.3     05.8

मसूरी       17.5     06.0

टिहरी       18.0     06.0

हरिद्वार      23.5     04.1    

जोशीमठ    10.7     02.7

पिथौरागढ़   19.9     01.3

अल्मोड़ा    21.4     0.6

मुक्तेश्वर    16.7     05.0  

नैनीताल     17.4     04.0

यूएसनगर    20.5    0.1

चम्पावत     19.4    02.3

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: बर्फ से लकदक हुईं मसूरी की पहाडियां, ठिठुरा दून; आने वाले दिनों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.