Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दून समेत कई क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश

Uttarakhand Weather Update मानसून की रफ्तार मंद पड़ गई है। सितंबर शुरू होने के बाद से ही प्रदेश में न के बराबर बारिश हुई है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:20 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 03:50 PM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दून समेत कई क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दून समेत कई क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में देहरादून समेत कई स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश और देहरादून, टिहरी में हल्की बारिश की आशंका जताई है, जबकि सोमवार से बारिश का क्रम और धीमा होने की संभावना है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार मंद पड़ गई है। सितंबर शुरू होने के बाद से ही प्रदेश में न के बराबर बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश का क्रम धीमा ही रहने के आसार हैं। ऐेसे में मौसम विभाग भी इस बार मानसून के जल्दी विदा होने की आशंका जता रहे हैं। अब मानसून सीजन में बारिश भी सामान्य से कम ही रही है और अब विदाई तक भी इसके सामान्य से नीचे ही बने रहने के आसार हैं।

loksabha election banner

उत्तराखंड में इस बार मानसून की बारिश पॉकेट्स में हुई। कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई तो कई जगह औसत से आधी ही बारिश रिकॉर्ड की गई। अब सितंबर में भी सामान्य से 50 फीसद कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून मध्य भारत में अधिक सक्रिय है। अरब सागर से उठने वाले प्रसार का रुख हिमालय की ओर नहीं है। इससे यहां बारिश कम हो रही है। हो सकता है कि इस बार मानसून तय समय से पहले विदा हो जाए। एक जून से 30 सितंबर तक मानसून माना जाता है। उत्तराखंड में भी सामान्यत: सितंबर के अंतिम सप्ताह में ही मानसून लौटता है। इस बार इसमें दो से चार दिन का अंतर आ सकता है।

मानसून सीजन में अब तक हुई बारिश

शहर, वास्तविक बारिश, सामान्य बारिश, अंतर

अल्मोड़ा, 583, 700, -17

बागेश्वर, 1883, 700, 169

चमोली, 804, 663, 21

चंपावत, 583, 1117, -48

देहरादून, 1036, 1301, -20

पौड़ी, 597, 1049, -43

टिहरी, 681, 845, -19

हरिद्वार, 755, 827, -09

नैनीताल, 867, 1190, -27

पिथौरागढ़, 1450, 1318, 10

रुद्रप्रयाग, 940, 1309, -28

ऊधमसिंह नगर, 948, 894, 06

उत्तरकाशी, 593, 1045, -43

उत्तराखंड में 34 संपर्क मार्ग बंद, 67 गांव प्रभावित

उत्तराखंड में मौसम ने साथ दिया तो सड़कों से मलबा हटाने के कार्य ने तेजी पकड़ी। इस दौरान 20 संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया, हालांकि अब भी करीब 34 सड़कें बंद हैं। इससे 67 गांव प्रभावित हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम के सामान्य रहने के आसार हैं।

प्रदेश में अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। शनिवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि मैदानों में बादल छाए रहे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को कुमाऊं के नैनीताल, पिथौरागढ़ और चम्पावत में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी और देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड के इन चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून     34.4     23.7

उत्तरकाशी   26.5     18.7

मसूरी       22.9     16.0

टिहरी       25.0     17.8

हरिद्वार      36.5     26.4    

जोशीमठ    23.4     16.3

पिथौरागढ़   29.1     18.7

अल्मोड़ा    28.6     18.3

मुक्तेश्वर    22.9     14.5  

नैनीताल     23.2     18.0

यूएसनगर   34.0      25.8

चम्पावत    26.4      19.2 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर हुआ भूस्‍खलन, यातायात तीसरे दिन भी बंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.