Move to Jagran APP

उत्तराखंड: बर्फबारी से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद, गंगोत्री सुचारू; जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Uttarakhand Weather Update बर्फबारी के कारण कैलाश मानसरोवर समेत कई पहाड़ी मार्ग बंद हो गए हैं। इधर धूप खिलने के बाद उत्तरकाशी के सुक्की टाप के पास बंद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही सुचारू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम सामान्य रह सकता।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 07:52 AM (IST)
उत्तराखंड: बर्फबारी से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद, गंगोत्री सुचारू; जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
उत्तराखंड: बर्फबारी से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद, गंगोत्री सुचारू।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में दो दिन हुई बारिश व बर्फबारी के बाद मौसम सामान्य हो गया है। हालांकि, भारी बर्फबारी के कारण कैलाश मानसरोवर समेत कई पहाड़ी मार्ग बंद हो गए हैं। इधर, धूप खिलने के बाद उत्तरकाशी के सुक्की टाप के पास बंद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही सुचारू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम सामान्य रह सकता है, जबकि शनिवार को प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

loksabha election banner

बीते दो दिन उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जमकर हिमपात हुआ है, जिससे तमाम पहाड़ियों बर्फ से लकदक हो गईं। इस बीच कई पैदल व सड़क मार्ग बाधित हो गए। कुमाऊं में हिमपात से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया। बुधवार रात पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के उच्च हिमालय में भारी हिमपात हुआ है, जिससे पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी मार्ग गुरुवार को छह घंटे बंद रहा। बर्फ हटाए जाने के बाद फंसे वाहन निकल सके। कैलाश मानसरोवर यात्रा वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बूंदी से आगे बंद हो गया है।

दारमा मार्ग दर से आगे बंद है। चमोली जिले में तीन दिन बाद मौसम साफ होने से दिनभर धूप रही। औली में धूप खिलने के बाद पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। पर्यटकों ने रोपवे व चेयर लिफ्ट में बैठकर यहां की वादियों का आनंद लिया। इसके अलावा कई पर्यटक गोरसों बुग्याल में भी सैर-सपाटा करने पहुंचे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छा सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 15.0, 10.0

नैनीताल, 06.3, 2.7

हरिद्वार, 16.2, 8.6

औली, 06.5, 1.8

पंतनगर, 17.0, 11.5

मुक्तेश्वर, 08.5, 1.5

टिहरी, 07.0, 2.2

मसूरी, 07.5, 2.8

धनोल्टी, सुरकंडा में बुधवार रात को हुआ हिमपात

बुधवार देर रात को धनोल्टी, सुरकंडा-कद्दूखाल, काणाताल तथा बुरांशखंडा की ऊंची पहाडिय़ों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ है। गुरुवार सुबह समूचा क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखी। नागटिब्बा तथा पत्थरखोला में भी मौसम का पहला हिमपात हुआ, लेकिन हिमदेव मसूरी की पहाड़ियों पर मेहरबान नहीं हुए। जिससे मसूरी में हिमपात की आस लगाए पर्यटकों को मायूस होना पड़ा। पूरे दिन भर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। शाम के करीब चार बजे एक बार हल्की बूंदाबांदी हुई। शीत भरी हवाओं से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.