विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, आरेंज अलर्ट जारी

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 02 Jul 2021 07:19 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के छह जिलों में आज यानी शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ...और पढ़ें

उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, आरेंज अलर्ट जारी।
उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, आरेंज अलर्ट जारी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के छह जिलों में आज यानी शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मैदानी इलाकों में गरज के साथ बौछार और अंधड़ की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भीषण गर्मी और उमस से राहत दिला सकती है।

प्रदेश में बीते दस दिन से गर्मी बेहाल कर रही है। खासकर मैदानी इलाकों में लू के थपेड़ों के बीच जनजीवन प्रभावित है। पहाड़ों में भी चटख धूप ने तपिश बढ़ा दी है। सभी आसमान की ओर से बारिश की आस लगाए देख रहे हैं। गुरुवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रही और भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ाए। कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई और उमस बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि, पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। वहीं, मैदानों में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की दृष्टि से सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 36.4, 25.0

मसूरी, 25.4, 19.0

टिहरी, 27.8, 19.8

उत्तरकाशी, 25.3, 17.5

हरिद्वार, 37.8, 26.0

जोशीमठ, 24.5, 14.2

पिथौरागढ़, 28.7, 18.2

अल्मोड़ा, 33.2, 20.4

मुक्तेश्वर, 27.4, 16.7

नैनीताल, 24.1, 16.1

चंपावत, 26.7, 19.0

ऊधमसिंह नगर, 37.6, 28.6

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में शुक्रवार से भारी बारिश की चेतावनी, 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ की भी आशंका