Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather: मौसम ने बदली करवट, चारधाम में बर्फबारी; अगले दो दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में चारधाम समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर एकबार फिर से शुरू हो गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 08:12 PM (IST)
Uttarakhand Weather: मौसम ने बदली करवट, चारधाम में बर्फबारी; अगले दो दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Uttarakhand Weather: मौसम ने बदली करवट, चारधाम में बर्फबारी; अगले दो दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

देहरादून, जेएनएन। होली के बाद उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली ली है। बादलों के डेरा डालने के साथ ही चारधाम समेत अन्य  ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन भी उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

loksabha election banner

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को बादल घिर आए और हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। चारधाम समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में शाम के समय बारिश के बाद हिमपात शुरू हो गया। जो देर शाम तक कई दौर में चलता रहा। इसके अलावा मैदानों में भी दिनभर धूप और बादलों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तराखंड में मौसम के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं। ऐसे में अगले दो दिन से तीन दिन मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है। जबकि 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं। वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम, मैदानी क्षेत्रों में बारिश; उच्‍च हिमालय में हुआ हिमपात

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून    23.7       13.5

उत्तरकाशी  14.6       7.1

मसूरी      11.5        5.8

टिहरी      13.4        6.6

हरिद्वार     24.2      14.2

जोशीमठ   13.8        5.6

पिथौरागढ़  20.5        9.1

अल्मोड़ा   14.3        9.1

मुक्तेश्वर   13.5       4.5   

नैनीताल    16.6       7.4

यूएसनगर   27.2      14.0

चम्पावत    14.2      6.3

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.