Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather : मौसम फिलहाल शुष्क, लेकिन अब मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Uttarakhand Weather पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार बन रहे हैं। हालांकि मौसम फिलहाल शुष्क ही बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraPublished: Sun, 04 Dec 2022 08:04 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 08:04 AM (IST)
Uttarakhand Weather : मौसम फिलहाल शुष्क, लेकिन अब मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
Uttarakhand Weather : पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार बन रहे हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather : प्रदेश के मैदानी हिस्सों में रविवार से सुबह और शाम को कोहरा छाने से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार बन रहे हैं। हालांकि, मौसम फिलहाल शुष्क ही बना रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

तराई में बढ़ेगी ठंड

वहीं ऊधमसिहं नगर जिले के रुद्रपुर तराई में धीरे धीरे ठंड और बढ़ेगी। शनिवार को हल्की हवा के साथ ठंडी हवाओं ने हल्की गलन बढ़ाई है। शाम के वक्त लोगों ने गर्म कपड़ों की संख्या बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों ने मौसम साफ रहने और ठंडक में वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें : Srinagar Weather: घने कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया श्रीनगर, डल झील का तापमान पहुंचा -1.0 डिग्री सेल्सियस

पंतनगर विश्वविद्यालय के विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि मौसम साफ रहेगा। बताया कि अधिकतम तापमान 25.05 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 9.09 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 93 व न्यूनतम 37 प्रतिशत रही।

दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है खस्ताहाल हली-हरतपा मार्ग

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण हली-हरतपा मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। जगह-जगह मुंह उठाए खतरे के बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

हाईवे से हली, हरतपा, झूतियां, तल्ला रामगढ़, नथुआखान समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला हली-हरतपा मार्ग पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। जगह-जगह भूधंसाव से मोटर मार्ग संकरा हो चुका है। अनगिनत गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खतरे के बीच आवाजाही करना उनकी मजबूरी बन गई है। कई बार मांग के बाद भी शासन प्रशासन सुध नहीं ले रहे हैं। कहा कि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के बंद होने पर भी विकल्प के तौर पर इसी मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

फोटो : addazone.in


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.