Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम साफ, गुनगुनी धूप निकलने से राहत; सोमवार से मैदानों में शीत लहर की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और तापमान में इजाफा हो रहा है जिससे कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि पहाड़ों में पाला और मैदानों कोहरा जरूर दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मैदानी इलाकों में शीत लहर चल सकती है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 07:30 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 10:30 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम साफ, गुनगुनी धूप निकलने से राहत; सोमवार से मैदानों में शीत लहर की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम शुष्क, सोमवार से मैदानों में शीत लहर की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और तापमान में इजाफा हो रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि, पहाड़ों में पाला और मैदानों कोहरा जरूर दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीत लहर चल सकती है। इससे कंपकंपी बढ़ने की आशंका है।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में  चटख धूप खिली, जिससे दिन में ठंड का अहसास नहीं हुआ। सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। उधर, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बनी हुई हैं। उत्तरकाशी जिले में अब भी कई गांव का संपर्क कटा हुआ है। हालांकि, चमोली और रुद्रप्रयाग में हालात सामान्य हैं। देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने पर्वतीय क्षेत्र में पाला और मैदानों में कोहरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। जबकि, सोमवार से पारे में गिरावट के साथ ही शीत लहर चलने की आशंका जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दून में पारे ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड

शुक्रवार को दून में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले 2018 में जनवरी में दून का अधिकतम तापमान 26.5 दर्ज किया गया था, जो कि जनवरी के अंतिम दिन रहा था। इस बार यह पहले पखवाड़े में ही 26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     25.8     07.2

उत्तरकाशी   17.6     05.7

मसूरी       15.5     07.0

टिहरी       17.8     06.0

हरिद्वार      25.4     13.4    

जोशीमठ    10.2     3.4

पिथौरागढ़   20.7     02.1

अल्मोड़ा    16.2     07.3

मुक्तेश्वर    16.9     05.6  

नैनीताल     15.6     05.1

यूएसनगर    19.5    03.6

चंपावत     19.0    04.2

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.