विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में महसूस की जाने लगी गुलाबी ठंड

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 23 Oct 2020 07:35 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात ...और पढ़ें

केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फवारी, धाम में बर्फवारी का लुफ्त उठाते यात्री।
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फवारी, धाम में बर्फवारी का लुफ्त उठाते यात्री।

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसी के साथ प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानों में गुलाबी ठंड महसूस की जाने लगी है। इधर, चारधाम यात्रा सुचारू है। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन किए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बाद प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और कहीं-कहीं बारिश हुई। गुरुवार को सुबह से ही केदारनाथ में बादल छाए हुए थे, जबकि दोपहर के समय यहां बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान हल्की बौछारें भी पड़ीं। वासुकीताल व दुग्धगंगा की पहाड़ि‍यों पर तीन घंटे तक बर्फबारी हुई। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। 

हालांकि, बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ में हवाई सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। इधर, बुधवार रात को गंगोत्री, यमुनोत्री, भोजवासा, केदारकांठा, रुद्रगैरा, कालिंदी पास सहित आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। इसके अलावा कुमाऊं के मुनस्यारी में दो माह बाद बारिश हुई। वहीं, पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नंदा देवी, नंदाकोट सहित अन्य चोटियों पर भी हिमपात हुआ।