विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में अंधड़ और वर्षा से मिली गर्मी से राहत, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

Published: Tue, 28 Apr 2026 09:18 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, वर्षा और ओलावृष्टि हुई है। निचले इलाकों में ...और पढ़ें

बागेश्वर के घटबगड़ में मकान की छत में गिरा आम का पेड़। वहीं, अंधड़ से उड़ी टिन की छत। जागरण

बागेश्वर के घटबगड़ में मकान की छत में गिरा आम का पेड़। वहीं, अंधड़ से उड़ी टिन की छत। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली है। पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़ के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई।

हालांकि, निचले इलाकों में हल्की बौछारों के बाद पारे में गिरावट दर्ज की गई है और भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार अगल दो दिन वर्षा का क्रम जारी रह सकता है। बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अंधड़ के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है।

tree fall in house in bageshwar

इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार है। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान हैं।

देहरादून में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज हवा के साथ बौछारें पड़ीं। चारधाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हुई।

Rain in bageshwar

कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा व चंपावत दोपहर बाद पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, बेरीनाग व डीडीहाट तहसील क्षेत्रों में अंधड़ के साथ वर्षा होने से जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात व विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।

अस्कोट-कर्णप्रयाग मार्ग घंटों बाधित रहा। बागेश्वर के घटबगड़ क्षेत्र में एक मकान पर विशालकाय आम का पेड़ गिर गया।

घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। चंपावत में रिमझिम वर्षा हुई। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। जिससे भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिल गई है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 34.7, 21.8
  • ऊधमसिंह नगर, 36.4, 22.0
  • मुक्तेश्वर, 28.1, 13.9
  • नई टिहरी, 25.6, 15.2

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: भीषण गर्मी के बाद वर्षा की संभावना, देहरादून में गिरेगा तापमान

यह भी पढ़ें- देहरादून में भीषण गर्मी का प्रकोप: स्कूल बंद, मौसम विभाग का अलर्ट जारी