विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क

Published: Sun, 22 Mar 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

Uttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में दो दिन की बारिश-बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में धूप खिली, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी बादल और हल्की बारिश जारी है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में दो दिन हुई वर्षा-बर्फबारी के बाद शनिवार को निचले इलाकों में धूप खिली।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और हल्की वर्षा भी दर्ज की जा रही है।

वर्षा-बर्फबारी के कारण प्रदेशभर में ठंड लौट आई है और मैदानी क्षेत्रों में धूप के बीच ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहे और चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिली।

हालांकि, पिछले दो दिन की मूसलधार बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई और सुबह-शाम ठिठुरन लौट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाओं के साथ बौछारें पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरो के तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 26.3, 10.7
  • ऊधमसिंह नगर, 26.2, 13.6
  • मुक्तेश्वर, 13.6, 3.3
  • नई टिहरी, 16.2, 2.6

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बाधित

यह भी पढ़ें- देहरादून में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान में भारी गिरावट