विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Today: दून में अगले तीन दिन खिलेगी चटख धूप, पीएम मोदी के दौरे पर साफ रहेगा मौसम

Published: Sun, 12 Apr 2026 07:16 AM (IST)

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और हल्की वर्षा जारी है, जिससे तापमान सामान्य से कम है। हालांकि, देहरादून सहित मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और धूप खिली रहेगी।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के दौर भी जारी हैं। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से कम बना हुआ है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और दिनभर तेज धूप खिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहने के आसार हैं। आगामी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

प्रधानमंत्री के दौरे पर शुष्क बना रह सकता है मौसम

शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह आंशिक बादल छाये रहे। हालांकि, दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और दिनभर तेज धूप खिली। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। चमोली में कहीं-कहीं रिमझिम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पहाड़ों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी जारी

पिछले दिनों हुई वर्षा-बर्फबारी का असर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है और रात को पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी बनी हुई है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 30.6, 13.9
  • ऊधमसिंह नगर, 32.8, 11.6
  • मुक्तेश्वर, 21.5, 7.0
  • नई टिहरी, 20.0, 7.6

आज के मौसम का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलों ने भी बढ़ाई मुश्किल; किसानों की बढ़ी टेंशन