यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather: शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, घने कोहरे का भी अलर्ट; जानें अपडेट
Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने ...और पढ़ें

HighLights
- आज उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना
- ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी ने गिराया तापमान
- मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट
डिजिटल डेस्क, देहरादून। Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने जिंदगी को अस्त व्यस्त कर दिया है। आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड के मैदानी भाग में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
आज यानी रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। शनिवार दोपहर बाद बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों और केदारनाथ धाम में हिमपात होने से समूचा क्षेत्र कड़ाके की शीतलहर की चपेट में है।
देहरादून में छाए रहे बादल
देहरादून और आसपास के क्षेत्र में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तपमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
हल्की बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, रविवार को तीन पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।। मैदानी जनपद ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार में घने कोहरे के यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक जनवरी से आगे तीन दिनों तक कोहरा का प्रकोप और गहरा सकता है। घने कोहरे का असर ट्रेनों व हवाई सेवाओं पर भी पड़ने की संभावना है।
रेल सेवाओं पर पड़ रहा कोहरे का असर
मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे कोहरे का असर रेल सेवाओं को भी प्रभावित कर रहा है। योगनगरी ऋषिकेश से पुरी के बीच संचालित होने वाली लंबी दूरी की कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण 19 घंटे विलंब से योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस का संचालन योगनगरी-पुरी के बीच प्रत्येक दिन होता है।
लंबी दूरी की यह रेल सेवा प्रत्येक दिन रात्रि 9:50 बजे योगनगरी स्टेशन पर पहुंचती है। जबकि यहां से प्रात: 5:30 बजे पुरी के लिए रवाना होती है। शुक्रवार रात्रि योगनगरी पहुंचने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस विलंब हो गई। यह एक्सप्रेस शुक्रवार रात्रि 9:50 बजे की जगह शनिवार को सायं चार बजे करीब 19 घंटे विलंब से पहुंची। शनिवार सुबह 5:30 बजे रवाना होने वाली एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें:
