विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, पंखे बंद; आज पांच जिलों में यलो अलर्ट

Published: Fri, 08 May 2026 07:25 AM (IST)

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए वर्षा और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बरकरार है। गुरुवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की वर्षा शुरू हो गई है।

हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं जबकि निचले पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। बर्फबारी व वर्षा के कारण अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम पहुंच गया है।

मई में पंखे नहीं चल रहे हैं और गरम कपड़ों में लोग दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए वर्षा व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। 

 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पहले ओले पड़े, फिर गरज-चमक के साथ हुई झमाझम वर्षा

यह भी पढ़ें- पंजाब में आज से तीन दिन तक ड्राई रहेगा मौसम, 11 मई से बारिश बनेगी आफत; यलो अलर्ट जारी