Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather News: सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद छाए बादल, कई क्षेत्रों में हुई झमाझम वर्षा

Uttarakhand Weather News उत्तराखंड में मानसून की वर्षा का क्रम जारी है। दून के कुछ हिस्सों में मूसलधार वर्षा से नदी-नाले उफान पर आ गए। वहीं रविवार को देहरादून नैनीताल बागेश्वर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 09:44 PM (IST)
Uttarakhand Weather News: सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद छाए बादल, कई क्षेत्रों में हुई झमाझम वर्षा
देहरादून में शनिवार को दोपहर बाद फिर बादल छा गए और कई क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather News उत्तराखंड में मानसून की वर्षा का क्रम जारी है। सुबह धूप खिलने के बाद शनिवार को दोपहर बाद फिर बादल छा गए और कई क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई।

loksabha election banner

रविवार को भी हो सकती भारी वर्षा
इस दौरान देहरादून के कुछ हिस्सों में मूसलधार वर्षा से नदी नाले उफान पर आ गए। मौसम विभाग के अनुसार रव‍ि‍वार को  भी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून पहुंचने के बाद रुक-रुककर वर्षा का क्रम बना हुआ है। शनिवार को देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। जबकि, दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

गरज के साथ बौछारें पड़ने से शुरू हुआ क्रम झमाझम वर्षा के साथ देर शाम थमा। इस दौरान तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। देहरादून के साथ ही आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम मेघ बरसे।

आमतौर पर छाये रह सकते हैं बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून-नैनीताल समेत कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा अगले तीन दिन हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है।

गंगोत्री-यमुनोत्री की चोटियों पर हिमपात

दोपहर बाद मौसम बदलने पर प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान गंगोत्री और यमुनोत्री की चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की सूचना है।

बदरीनाथ मार्ग 52 घंटे बाद खुला

सिरोबगड़ में बंद बदरीनाथ मार्ग शुक्रवार देर रात 52 घंटे बाद खोला जा सका। हालांकि, शनिवार सुबह एक बार फिर भूस्खलन के कारण यह मार्ग दो घंटे अवरुद्ध रहा। इसी मार्ग पर लामबगड़ में भी भूस्खलन के कारण यातायात तीन घंटे बाधित रहा।

चारों धामों के मार्ग यातायात के लिए खुले

इसके अलावा यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास छह घंटे बंद रहा। गंगोत्री हाईवे पर कहीं कोई रुकावट नहीं रही। देर शात तक भी चारों धामों के मार्ग यातायात के लिए खुले हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.