Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी वर्षा का है अलर्ट, पर्वतारोहण न करने की दी सलाह

Uttarakhand Weather News मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में तीन दिन भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। छह से आठ अक्टूबर तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Wed, 05 Oct 2022 01:17 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 01:17 AM (IST)
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी वर्षा का है अलर्ट, पर्वतारोहण न करने की दी सलाह
मौसम विभाग ने प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मानसून के विदा होने का क्रम शुरू हो गया है, लेकिन पूरी तरह जाने से पहले मानसून तल्ख तेवर दिखा सकता है।

loksabha election banner

सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है। इस दौरान नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। साथ ही कुछ दिन पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।

पड़ सकती हैं मध्यम से तेज बौछार

प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने के बाद फिर करवट बदलने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप के साथ बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बौछार पड़ सकती हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी

इसके बाद छह से आठ अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। खासकर कुमाऊं में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान नदी-नालों में बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने के साथ भूस्खलन हो सकता है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में भी हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे में पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से 10 अक्टूबर तक विदा हो सकता है मानसून, इससे पहले भारी बारिश की चेतावनी

मानसून को उत्तराखंड से लौटने में एक सप्ताह का समय

देश के कई राज्यों से मानसून विदा हो चुका है। उत्तराखंड में भी उत्तरकाशी से दक्षिण पश्चिम मानसून की विड्रावल लाइन आगे बढ़ गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, आगरा समेत अन्य शहरों से भी मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड से मानसून की पूर्ण विदाई में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। 10 अक्टूबर तक मानसून के लौटने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Avalanche in Uttarakhand: एवलांच की चपेट में आने से 4 पर्वतारोहि‍यों की मौत, 26 लापता; आज फि‍र चलेगा रेस्क्यू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.