विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: बौछारों का दौर लगातार जारी, पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Published: Thu, 28 Aug 2025 08:43 PM (IST)

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून नैनीताल बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी ...और पढ़ें

देहरादून सहित चार जिलों में आरेंज अलर्ट. File Photo
देहरादून सहित चार जिलों में आरेंज अलर्ट. File Photo

HighLights

  1. देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  2. तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी मुश्किलें
  3. नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने से खतरा

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी देहरादून सहित नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा उत्तरकाश, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी व पौड़ी गढ़वाल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। अन्य जनपदों में तीव्र से अति तीव्र दौर में बारिश व आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को प्रात: से ही कई जनपदों में तेज बारिश शुरू हो गई थी। कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर दो बजे तीव्र गति से बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश कुछ ही समय पड़ी, जिससे अधिक परेशानी नहीं हुई।

बारिश स्कूलों की छुट्टी के समय हुई, जिसके कारण बच्चों को परेशानी से जूझना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।