यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद कैसा है मौसम! सामने आया IMD का ताजा अपडेट
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क रहने और धूप खिली रहने की संभावना है। आने वाले चार ...और पढ़ें

HighLights
- अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है
- आने वाले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा : मौसम निदेशक
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather उत्तराखंड से मानसून के विदा होते ही प्रदेशभर में मौमस शुष्क रहने और धूप खिली रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
आने वाले चार दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केवल चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं।
ये रहा शहरों का तापमान
- शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
- पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
- मुक्तेश्वर का अधिकतम मापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
- टिहरी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
चार दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान सामान्य से कुछ अधिक रह सकता है।
सुबह होने लगी ठंड, छाने लगा कोहरा
उत्तराखंड में मानसूनी वर्षा थम गई है, लेकिन हिमालयी क्षेत्र में अभी भी झमाझम वर्षा हो रही है। तेज वर्षा के चलते शनिवार को सरयू घाटी फिर से तरबतर हो उठी। तेज वर्षा से यहां आम जन-जीवन पर असर पड़ा।गरुड़ में कत्यूर घाटी में आजकल सुबह के समय कोहरा लगने लगा है। इस बीच यहां ठंड भी बढ़ गई है। लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। जलवायु परिवर्तन के चलते यहां मौसम में काफी बदलाव आने लगा है। सुबह के समय पूस माह जैसा कोहरा लग रहा है। लोगों को मार्निंग वाक करने तथा वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
