Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम बना हुआ है शुष्क, दून में चार डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 10:14 PM (IST)

    उत्तराखंड में पहाड़ों से मैदानों तक शुष्क मौसम है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई है। देहरादून में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के ...और पढ़ें

    Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन में गर्माहट बनी हुई है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में दिन का पारा गिरने के बजाए चढ़ रहा है। दून में अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही दिन का पारा न्यूनतम तापमान से ढाई गुना अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा सकता है।

    शुक्रवार को सुबह से ही ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। दून समेत आसपास के इलाकों में चटख धूप के कारण दिन में तपिश महसूस की गई। हालांकि, पहाड़ों में दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में दिन अब भी गरम हैं।

    वहीं, ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। दून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारा भी सामान्य या उससे अधिक बना रहने का अनुमान है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाने की आशंका है। आगामी रविवार को स्थापना दिवस पर भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    देहरादून 30.9 12.8
    ऊधमसिंह नगर 29.8 10.6
    मुक्तेश्वर 19.3 8.5
    नई टिहरी 21.5 8.2

    यह भी पढ़ें- Weather Update: गंगोत्री धाम से लगी पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी, बढ़ गई ठंडक

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, धाम में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा