विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बदला मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Published: Sat, 18 Apr 2026 06:30 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है, जिससे पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। पर्वतीय इलाकों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादलों का डेरा है और वर्षा के आसार बने हुए हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। जबकि, देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार को देहरादून समेत आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जिसके चलते उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। रात के समय भी बारिश के आसार बने रहे।

मैदानी क्षेत्रों में पारा 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है और अब न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो गई है। अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा या गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी संभव है। शेष जिलों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 35.5, 18.5
  • ऊधमसिंह नगर, 36.6, 14.5
  • मुक्तेश्वर, 26.6, 11.8
  • नई टिहरी, 25.2, 13.1

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: तराई-भाबर में दिखने लगे सूरज के तेवर, हल्द्वानी में 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम शुष्क, चढ़ा पारा; पहाड़ों में बिजली-तेज हवाओं का अलर्ट