Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather : आज कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार, कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे यातायात के लिए खुला

Uttarakhand Weather प्रदेश में आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। भारी वर्षा (Heavy Rain) के चलते हरिद्वार में बरसाती नदियां उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में भूमि कटाव से क्षति हुई है।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 07:39 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 07:39 AM (IST)
Uttarakhand Weather : आज कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार, कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे यातायात के लिए खुला
Uttarakhand Weather : कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे बंद। जागरण

टीम जागरण, देहरादून : Uttarakhand Weather : सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह से चटख धूप खिली नजर आई। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

loksabha election banner

कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। कर्णप्रयाग में बाबा आश्रम के पास बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। जिसे दोपहर 12 बजे खोल दिया गया।

ऋषिकेश में चेतावनी रेखा के समीप पहुंची गंगा

ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार की सुबह 7:00 बजे यहां गंगा चेतावनी रेखा से 45 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 339.05 है। यहां चेतावनी रेखा का स्तर 339.500 मीटर है। ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में धूप निकली है।

मूसलधार वर्षा से कई जगह जलभराव, घरों में घुसा पानी

वहीं शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार की सुबह तक ऋषिकेश नगर तथा आसपास क्षेत्र में मूसलधार वर्षा (Heavy Rain in Uttarakhand) हुई। जिससे कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई।

ऋषिकेश के गंगानगर हनुमंत पुरम कालोनी में करीब 30 घरों में एक फीट तक पानी भर गया। मुनिकीरेती के पार्किंग और जीएमवीएन गेस्ट हाउस गंगा रिजार्ट परिसर में भी जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी कुछ मकानों में दरार और जलभराव हुआ है।

तीर्थनगरी क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि मूसलधार वर्षा (Rain in Uttarakhand)) शुरू हुई। अलसुबह करीब 3:00 बजे तक वर्षा होती रही। कुछ घंटा बरसात रुकने के बाद सुबह के वक्त फिर हल्की वर्षा शुरू हो गई। सोमेश्वर नगर स्थित गुलाटी प्लाट में रेलवे और वन क्षेत्र का बरसाती पानी आता है।

यहां कई सालों से जलभराव की समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है। हनुमंत पुरम गंगा नगर की गली नंबर दो और तीन में देर रात पानी घुस गया । स्थानीय पार्षद उमा बृजपाल राणा ने बताया कि करीब 30 लोग के घर में पानी घुसा है। कई घरों में सामान को नुकसान पहुंचा है।

सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत ने बताया कि नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा गया है। उधर मुनिकीरेती क्षेत्र में भी गंगा से सटे इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। पूर्णानंद पार्किंग और जीएमवीएन गंगा रिसार्ट गेस्ट हाउस आस्था पथ के किनारे बना हुआ है।

इन दोनों स्थान से जल निकासी के लिए रास्ते बनाए गए हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने पर इन रास्तों से आबादी क्षेत्र में पानी घुस गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी इस तरह की समस्या पैदा हुई है।

बरसाती नदियां उफान पर, पांच मकान कराए खाली

भारी वर्षा (Heavy Rain) के चलते हरिद्वार में बरसाती नदियां उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से गढ़मीरपुर, सुमन नगर, नवोदय नगर आदि क्षेत्रों में कृषि और आबादी क्षेत्र में भूमि कटाव से क्षति हुई है। एहतियान नवोदय नगर में पांच मकानों को खाली कराया गया है।

गढ़मीरपुर से जिला मुख्यालय रोशनाबाद को जोड़ने वाला रपटा पुल बहने से कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

चेतावनी स्तर से 30 सेमी नीचे बही गंगा

भारी वर्षा के चलते गंगा नदी उफान पर है। हरिद्वार में गंगा चेतावनी स्तर के आसपास बह रही है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह छह बजे गंगा चेतावनी स्तर से 30 सेमी नीचे (292.70 मीटर) बह रही थी।

गंगा का चेतावनी स्तर 293 मीटर जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। इधर, प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.