विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के शहरों की तस्वीर बदलेगा 3000 करोड़ का अर्बन चैलेंज फंड, शहरी विकास निदेशालय और हुडको के बीच करार

Published: Fri, 28 Aug 2026 06:00 AM (IST)

उत्तराखंड के शहरी निकायों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अगले पांच साल में 3000 करोड़ रुपये खर्च ...और पढ़ें

उत्तराखंड के शहरों की तस्वीर बदलेगा 3000 करोड़ का अर्बन चैलेंज फंड।

उत्तराखंड के शहरों की तस्वीर बदलेगा 3000 करोड़ का अर्बन चैलेंज फंड।

HighLights

  1. शहरी निकायों में 3000 करोड़ के विकास कार्य होंगे।

  2. अर्बन चैलेंज फंड से बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।

  3. शहरी विकास निदेशालय और हुडको के बीच करार हुआ।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के शहरी निकायों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अब बजट की बाधा आड़े नहीं आ पाएगी। अगले पांच साल में 3000 करोड़ रुपये के विकास कार्य विभिन्न परियोजनाओं के जरिये कराए जाएंगे।

यह रकम अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से निकायों को उपलब्ध होगी। इसे लेकर शहरी विकास निदेशालय और हुडको के बीच करार हुआ है। परियोजना लागत का 25-25 प्रतिशत राज्य व केंद्र सरकार, शेष 50 प्रतिशत की रकम हुडको बैंक लोन के माध्यम से उपलब्ध कराएगा।

अर्बन चैलेंज फंड से निकाय पुराने शहरों के बाजारों का सुधार, सीवर व्यवस्था को मजबूत करने, शहरी सड़कों को बेहतर बनाने व यातायात व्यवस्था सुधार के काम कर सकेंगे। स्मार्ट सड़क, लाजिस्टिक्स और शहरी मोबिलिटी परियोजनाओं के साथ टाउनशिप और अन्य शहरी अवस्थापना से जुड़े काम भी इसके दायरे में होंगे।

हुडको निकायों को परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने, तकनीकी सलाह देने और अधिकारियों-कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने में सहयोग करेगा। बैंक और वित्तीय संस्थानों से ऋण स्वीकृति में भी हुडको सहयोग प्रदान करेगा।

शहरी विकास निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने कहा कि इस फंड के जरिये निकाय बड़े बजट की परियोजनाओं को धरातल पर उतार सकेंगे। प्रदेश के सभी निकायों को इस फंड का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत अब बन रही आजीविका की नई पहचान