विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 105 उपनल सफाई कर्मचारियों को मिलेगा समान वेतन, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश

Published: Sat, 15 Aug 2026 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2026 06:34 AM (IST)

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 105 उपनल सफाई कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ...और पढ़ें

105 उपनल सफाई कर्मचारियों को समान वेतन दिलाने के निर्देश।

105 उपनल सफाई कर्मचारियों को समान वेतन दिलाने के निर्देश।

HighLights

  1. दून मेडिकल कॉलेज के 105 उपनल सफाई कर्मचारी।

  2. समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा।

  3. आयोग उपाध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन को दिए निर्देश।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्षों से उपनल के माध्यम से कार्यरत 105 सफाई कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने को लेकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कॉलेज प्रशासन को शासनादेश के अनुरूप पात्र कर्मचारियों को लाभ देने के निर्देश दिए हैं।

मकवाना ने शुक्रवार को आयोग के निरंजनपुर स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य निदेशालय और दून मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को तलब कर मामले की जानकारी ली।

बैठक में अपर स्वास्थ्य निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रविंदर सिंह बिष्ट, संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. शेखर पाल और कॉलेज प्राचार्य की ओर से डॉ. विनम्र मित्तल उपस्थित रहे।

मकवाना ने कहा कि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्ष 2009 से 105 उपनल सफाई कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। आरोप लगाया कि कर्मचारियों को शासनादेश के अनुरूप लाभ देने के मामले को अनावश्यक रूप से उलझाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शासनादेश में एक जुलाई 2026 तक लगातार 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पात्र कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ देने के स्पष्ट निर्देश हैं।

अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि शासनादेश के अनुसार उपनल सफाई कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ देने के लिए कॉलेज प्रशासन को निर्देशित किया गया है। डॉ. विनम्र मित्तल ने भी कर्मचारियों को शीघ्र लाभ दिलाने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर के मोदी मैदान में बनेगा हाईटेक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ का बजट मंजूर