Move to Jagran APP

UK Board 10th & 12th Result 2020: कामयाबी के शिखर पर बेटियां, इस बार भी रिजल्ट में छात्राओं का ही दबदबा

UK Board 10th 12th Result 2020 इसबार भी बेटियों का करिश्मा उत्तराखंड बोर्ड में भी बरकरार रहा है। हाईस्कूल-इंटर के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 01:04 PM (IST)
UK Board 10th & 12th Result 2020: कामयाबी के शिखर पर बेटियां, इस बार भी रिजल्ट में छात्राओं का ही दबदबा
UK Board 10th & 12th Result 2020: कामयाबी के शिखर पर बेटियां, इस बार भी रिजल्ट में छात्राओं का ही दबदबा

देहरादून, जेएनएन। UK Board 10th & 12th Result 2020 खुद को साबित करती बेटियों और समाज की लगातार बदलती सोच का असर लड़कियों की शिक्षा पर दिख रहा है। स्कूलों से कॉलेजों तक लड़कियां अपना दबदबा कायम कर रही हैं। यही दबदबा उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम में भी दिखाई दिया। लड़कियों ने हर बार की तहत इस बार भी रिजल्ट में कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। हाईस्कूल और इंटर के परिणाम में वह लड़कों से कई आगे हैं। इंटरमीडिएट में ब्यूटी वत्सल ने उत्तराखंड टॉप किया है।   

loksabha election banner

लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रही लड़कियों का करिश्मा उत्तराखंड बोर्ड में भी बरकरार रहा है। हाईस्कूल-इंटर के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ी हैं। इंटर में लड़कियों का पास प्रतिशत 83.63 है, जबकि लड़कों का 76.68 प्रतिशत। हाईस्कूल में 82.65 छात्राएं जबकि 71.39 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस स्थिति में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि पास प्रतिशत की कसौटी पर भी संतुलन कायम कर उन्होंने विभाग की नाक भी बचाई है। लड़कियों के पास प्रतिशत के बूते ही औसत में सुधार दिखा है। वरियता सूची में लड़कियों का वर्चस्व दिखा है। इंटर में उधम सिंहनगर की ब्यूटी वत्सल टॉपर बनी। अपनी सफलता से बेटियों ने यह दिखा दिया कि उन्हें बस मौका चाहिये। पंख फैला फलक पर परवाज भरना वह अच्छी तरह जानती हैं। 

इंटरमीडिएट में प्रियंका रही पिथौरागढ़ टॉपर 

पिथौरागढ़ जिले में इंटर में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बेरीनाग की प्रियंका पांडेय जिला टॉपर रही हैं। उन्होंने 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 14वीं रैंक हासिल की है। वहीं, हाईस्कूल में ग्लोरियस इंटर कालेज डीडीहाट का लक्ष्य बिष्ट 97.60 प्रतिशत अंको के साथ जिला टॉपर हैं। साथ ही प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं। इसके साथ ही हिमालय पब्लिक स्कूल की पल्लवी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में छठी रैंक हासिल की है। 

लगातार आगे रहीं छात्राएं 

हाईस्कूल (पास प्रतिशत)

वर्ष,   बालक,  बालिका 

2011-62.55-74.78

2012-64.97-76.10

2013-66.68-76.66

2014-61.53-73.66

2015-65.08-76.49

2016-70.48-76.54

2017-68.76-78.51

2018-68.96-80.22

2019-70.60-82.47

2020-71.39-82.65

यह भी पढ़ें: UK Board 12th Result 2020: राजिमस्त्री के बेटे ने किया कमाल, 95 फीसद अंकों के साथ तीसरे स्थान पर 

इंटरमीडिएट (पास प्रतिशत)

वर्ष,    बालक,  बालिका 

2011-71.52-80.95

2012-73.84-83.44

2013-75.61-84.36

2014-63.27-77.64

2015-70.47-78.81

2016-73.55-83.14

2017-75.56-82.07

2018-75.03-82.83

2019-76.29-83.79

2020-76.68- 83.63

यह भी पढ़ें: UK Board 10th & 12 Result 2020: 10वीं में गौरव सकलानी और 12वीं ब्यूटी वत्सल ने किया उत्तराखंड टॉप, यहां देखें रिजल्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.