उत्तराखंड के नर्सिंगकर्मी और वार्ड ब्वाय को मिलेगा विदेश में रोजगार, चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाएगा प्लान
धामी सरकार अगले वित्तीय वर्ष 2027-28 में 500 प्रशिक्षित नर्सों और वार्ड ब्वाय को विदेशों में रोजगार दिलाएगी। इसके लिए ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। धामी सरकार अगले वित्तीय वर्ष 2027-28 में 500 प्रशिक्षित नर्स और वार्ड ब्वाय को विदेशों में रोजगार दिलाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग इस दिशा में कार्ययोजना तैयार करेगा।
पश्चिम एशिया, पश्चिमी यूरोप, एस्टोनिया और खाड़ी देशों में स्वास्थ्यकर्मियों की मांग, शैक्षणिक योग्यता, भाषा दक्षता और अन्य पात्रता शर्तों का आकलन किया जाएगा। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर विदेशों में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में नर्सिंग शिक्षा गुणवत्ता और मेडिकल मानव संसाधन की उपलब्धता पर चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ का डाटा बैंक तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें कर्मचारियों की संख्या, योग्यता, विशेषज्ञता और कौशल का ब्योरा जुटाया जाएगा, ताकि अस्पतालों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध कराए जा सकें।
