विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बज गया छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, तारीख की घोषणा होते ही एनएसयूआई ने उतारा प्रत्याशी

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:23 PM (IST)

उत्तराखंड के तीन प्रमुख राजकीय विश्वविद्यालयों श्रीदेव सुमन, कुमाऊं और सोबन सिंह जीना विवि में छात्रसंघ चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के तीन प्रमुख राजकीय विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों का बिगुल बज गया है. छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होने के साथ ही इन तीनों विश्वविद्यालयों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं।

दरअसल, घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार श्रीदेव सुमन विवि, कुमाऊं विवि व सोबन सिंह जीना विवि में 29 सितंबर को एक साथ चुनाव होंगे। जबकि, एक अक्टूबर को छात्र महासंघ का चुनाव होगा।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि गुरुवार को तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपति ने वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें चुनाव की तारीख को लेकर गहन मंथन किया गया।

बैठक में आम सहमति से तीनों विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तारीख तय की गई। बताया कि श्रीदेव सुमन विवि में ऋषिकेश परिसर व अन्य संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए कार्यक्रम बहुत जल्द जारी किया जाएगा।

बताया कि ऋषिकेश परिसर व अन्य संबद्ध महाविद्यालयों की चुनाव प्रबंधन समितियों को चुनाव की आवश्यक तैयारी करने और निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एनएसयूआइ ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित किया

श्रीदेव सुमन विवि में आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआइ की ओर से हुई बैठक में सभी पदों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।

विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में हुई बैठक में पूर्व पीसीसी सदस्य संजय गुप्ता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस एवं पार्षद अभिनव सिंह मलिक की उपस्थिति में कई प्रत्याशियों के नाम पर विचार हुआ। विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल गुलियाल के नाम की घोषणा की गई।

बैठक में अखिल गुलियाल, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ऋषभ राणा, जिला उपाध्यक्ष मयंक पाल, छात्र संघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, शिवा सिंह, अजय धीमान, रवि थापा, शेर सिंह ठाकुर, अभिषेक पारस, इमरान खान, अखिल रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में मृत व्यक्ति हो गया जिंदा... घर वालों को आने लगे कॉल, लेकिन बात निकली कुछ और