विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में तीन दिन होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट; एहतियात बरतने की सलाह

Published: Fri, 05 Jun 2026 02:47 PM (IST)

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 से 7 जून तक तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक, 5 जून से 7 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी तीन दिनों तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम, मसूरी में दो घंटे से हो रही बारिश

यह भी पढ़ें- नैनीताल में मूसलधार बारिश, नाले उफनाए; सैलानी हुए परेशान