Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

LIVE Uttarakhand Breaking News: रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाइवे तरसाली में पहाड़ का मलबा टूट कर गिरा; सड़क पूरी तरह से जाम

Heavy Rain Landslide in Uttarakhand: उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के चलते लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन से घरों में मलबा आ गया है। दून समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं तड़के हल्की बौछारें भी दर्ज की गईं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

By Swati SinghThu, 10 Aug 2023 09:14 PM (IST)
News Article Hero Image

देहरादून, जागरण डिजिटल डेस्क। उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। सोमवार से शुरू हुआ बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों में तेज बारिश होगी। बीते 24 घंटे में हरिद्वार जिले में कुल 20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसमें सबसे अधिक 39 मिली मीटर वर्षा रोशनाबाद में रिकॉर्ड की गई है, रुड़की मैं तेरह भगवानपुर में 15मिमी और लक्सर में बंदा 03 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले में अभी तक कोई भी मार्ग अवरुद्ध नहीं है।

हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन के लिए चिंता बढ़ गई है। वहीं उत्तरकाशी की बात करें तो यहां गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं, जल्द ही बारिश की संभावना है। जनपद के मोरी और भटवाड़ी क्षेत्र में रात के समय हल्की वर्षा हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है।

पढ़ें उत्तराखंड की ताजा खबरें...

10 Aug 20236:21:10 PM
रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाइवे तरसाली में पहाड़ का मलबा टूट कर गिरा; सड़क पूरी तरह से जाम

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान तरसाली में भारी चट्टान आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन हेतु अवरुद्ध हो गया है। सूचना है कि मलवे में एक वाहन के चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। उक्त स्थान में आए मलवे को हटाने तथा त्वरित गति से मार्ग खुलवाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को बता दिया गया है।

10 Aug 20233:18:29 PM
मनसा देवी के पहाड़ पर भूस्खलन, हरिद्वार-देहरादून रेलवे मार्ग हुआ बाधित

 हरिद्वार। हरिद्वार में हो रही बारिश से मनसा देवी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से हरिद्वार-देहरादून रेलवे मार्ग बाधित हो गया है। जिसकी वजह से ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई है । एसडीएम पूरन सिंह राणा तत्काल रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पहुंचे और मलबा हटाने का कार्य शुरू करवाया। बताया कि बारिश के चलते मनसा देवी की पहाड़ी से भूस्खलन होकर काली मंदिर के पास आ गिरा है जिसकी वजह से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है।

10 Aug 20233:02:09 PM
उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई

देहरादून। उत्तराखंड में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में जल्द शुरू होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा मनसुख मांडविया एमबीबीएस हिंदी पाठ्यक्रम की शुरुआत करेंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डा मांडविया से भेंट की।उन्हें ऊधमसिंह नगर जिले में एम्स के सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया।

10 Aug 20232:07:21 PM
Dehradun Crime: युवक ने 4 लोगों पर लगाया पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप

देहरादून। रायपुर निवासी एक युवक ने चार लोगों पर पिस्तौल दिखाकर धमकी देने और बेल्ट व डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। सन्नी निवासी दुर्गा एन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड ने बताया कि बुधवार को कुछ लड़के जिनका नाम शानू, निखिल, ध्रुव, ईषू व अन्य लोग आए व पिस्तौल दिखाकर दिव्यम व उसके भाई विशाल को पूछने लगे। पीड़ित ने कहा कि जब उसे उनके बारे में पता नहीं है तो आरोपितों ने उसे बेल्टों व डंडो से पीटा।

10 Aug 20231:46:50 PM
बागेश्वर उपचुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, मीटिंग में होगा प्रत्याशी पर मंथन

देहरादून। बागेश्वर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा के स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक आज होने जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के चयन को लेकर नामों पर मंथन होगा। इसके बाद सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड को प्रत्याशी के नामो का पैनल भेजा जाएगा ।

10 Aug 20231:41:25 PM
Dehradun News: पिकनिक मनाने गए तीन युवक सौंग नदी में फंसे, एक घंटे चला रेस्क्यू

देहरादून। पिकनिक मनाने रायपुर की सौंग नदी किनारे गए तीन युवक जलस्तर बढ़ने के कारण फंस गए। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि मोबाइल के नेटवर्क न होने के कारण वह किसी को सूचना नहीं दे पाए। पुलिस ने जब नदी के बीच में फंसे युवकों को देखा तो उन्होंने युवकों को बाहर निकाला। रात अंधेरे में पुलिस ने मोबाइल की रोशनी में करीब एक घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

10 Aug 202312:53:44 PM
Vikasnagar: मोटर मार्ग बंद होने से 60 गांवों के ग्रामीणों का कटा सड़क संपर्क

विकासनगर। जौनसार बावर में 17 मोटर मार्ग बंद होने से लोग परेशान हैं। लोनिवि साहिया के 6, लोनिवि चकराता के 5, पीएमजीएसवाई कालसी के 5, लोनिवि निर्माण खंड देहरादून का एक मोटर मार्ग बंद होने से करीब 60 गांवों के ग्रामीणों का सड़क संपर्क कट गया है। जिससे ग्रामीण अपनी उपज को मंडी नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

10 Aug 202312:52:21 PM
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बनेगा अध्ययन केंद्र

देहरादून। छावनी परिषद देहरादून प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अध्ययन केंद्र का निर्माण करेगा। कैंट बोर्ड ने कार्यालय के पीछे स्थित एक भवन का उपयोग इस कार्य के लिए करने का निर्णय लिया है।

इस सुविधा का उपयोग एनडीए, सीडीएस, आइआइटी जेईई, नीट, एसएससी आदि जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र कर सकेंगे। इस अध्ययन केंद्र में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयुक्त होने वाली पुस्तकें, समाचार पत्र भी उपलब्ध रहेंगे।

10 Aug 202312:10:53 PM
14 अगस्त को आयोजित होगी क्रॉस कंट्री दौड़

देहरादून। जिला खेल कार्यालय देहरादून की और से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन पवेलियन मैदान से किया जा रहा है।प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला ने बताया कि अंडर 14, अंडर 18, पुरुष व वेटरन वर्ग में किया जाएगा।

दौड़ सुबह सात बजे पवेलियन मैदान से शुरू होगी। जो कनक चौक, बहल चौक, ब्रह्मकमल चौक से मसूरी डायबर्जन होते हुए वापस पवेलियन मैदान में समाप्त होगी। दौड़ में प्रवेश निश्शुल्क है। प्रतिभागियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

10 Aug 202312:08:39 PM
Haridwar: पहाड़ों पर हो रही बारिश से यूपी में अलर्ट

 हरिद्वार। पर्वतीय और मैदानी जिलों में हो रही वर्षा के चलते भारी मात्रा में सिल्ट आने के चलते उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने गंगनहर को बंद कर दिया है। पहाड़ों से पानी जाने की वजह से यूपी में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है।

/

10 Aug 202311:04:52 AM
Haridwar Rin: हरिद्वार में 24 घंटे में हुई 20 मिलीमीटर वर्षा

हरिद्वार। बीते 24 घंटे में हरिद्वार जिले में कुल 20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसमें सबसे अधिक 39 मिली मीटर वर्षा रोशनाबाद में रिकॉर्ड की गई है, रुड़की मैं तेरह भगवानपुर में 15मिमी और लक्सर में बंदा 03 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले में अभी तक कोई भी मार्ग अवरुद्ध नहीं है।

10 Aug 202311:02:53 AM
Roorkee: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद चिंता में रुड़की नगर निगम

रुड़की। मौसम विभाग की ओर से हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते शहरवासियों की धड़कन बढ़ी हुई है। वहीं नगर निगम की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि गत माह शहर में आई भारी बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया था। साउथ सिविल लाइंस सहित कुछ क्षेत्रों में तो अभी भी निगम की ओर से जल निकासी का काम पंपों के माध्यम से किया जा रहा है।

10 Aug 202311:01:42 AM
Dehradun Crime: विभिन्न मामलों में दुष्कर्म के तीन मुकदमे दर्ज

देहरादून। दुष्कर्म के विभिन्न थानों में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। प्रेमनगर थाने में शिवांस निवासी सहारनपुर यूपी के खिलाफ दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं एक महिला ने कैंट कोतवाली में पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और एक युवक ने थाना नेहरू कॉलोनी में आरोपित शिवम निवासी बिजनौर यूपी के खिलाफ उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

10 Aug 202310:27:03 AM
पौड़ी में भारी बारिश, 29 मोटर मार्ग बंद

पौड़ी। पौड़ी जनपद में अभी 29 मोटर मार्ग बंद हैं। जिसमें एक एनएच, चार राज्य मार्ग के अलावा 24 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। आपदा कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के मुताबिक एनएच खोलने के लिए चार जेसीबी दुगडडा की तरफ से तथा दो जेसीबी कोटद्वार की ओर से लगाई गई है।

10 Aug 202310:23:19 AM
Chamoli News: चमोली में35 मोटर मार्ग है बंद, लोगों को हो रही दिक्कत

गोपेश्वर। चमोली जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 35 मोटर मार्ग अवरूद्ध होने से दिक्कत हो रही है। प्रशासन ने सड़कों कोटवाले के निर्देश दिए गए हैं। सड़क खोलने का काम भी जारी है। सुबह से बादल छाए थे। अभी बूंदाबांदी हो रही है। अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी है।

10 Aug 20239:58:13 AM
दहेज के लिए पति और ससुरवालों ने किया विवाहिता का उत्पीड़न

विकासनगर। थाना सहसपुर में एक विवाहिता ने अपने पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। अंजुम निवासी लखन वाला ने थाने में दी तहरीर में पति जावेद समेत दो के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने, मारपीट में जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 Aug 20239:54:43 AM
Kotdwara Rain: कोटद्वार बीती रात से ही हो रही है बारिश

कोटद्वार। कोटद्वार में आसपास के क्षेत्र में बीती रात से शुरू हुआ रुक-रुक का वर्षा का सिलसिला अभी भी जारी है। वर्षा के कारण बीती रात भले ही कोई नुकसान न हुआ हो। लेकिन, मंगलवार रात का खौफनाक मंजर देख चुके लोग की रात आंखों आंखों में ही कटी। उधर, मंगलवार रात से बंद राष्ट्रीय राजमार्ग 48 घंटे बाद भी यातायात के लिए नही खुल पाया है।

10 Aug 20239:53:28 AM
फैक्ट्री में घुसा बरसाती नाले का पानी, मशीन हुई खराब

ऋषिकेष। देर रात हुई भारी वर्षा के साथ ढालवाला के ऊपरी क्षेत्र में जंगल की ओर से आने वाले बरसाती नाले भारी उफान में आ गए। यहां नाले का पानी एक फैक्ट्री में घुस गया, जिससे फैक्ट्री की में लगी मशीन तथा अन्य सामान खराब हो गए। करीब चार फीट तक पानी भरने के बाद फैक्ट्री की पिछली दीवार टूट गई, जिससे यह पानी बाहर निकाल। ढलवाला में विनायक इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में पीवीसी पाइप तथा अन्य समाज बनाया जाता है।

10 Aug 20239:49:03 AM
Haridwar Rain: हरिद्वार में सुबह से हो रही बारिश, स्कूल बंद

हरिद्वार। हरिद्वार और आसपास क्षेत्र में सुबह से वर्षा हो रही है। इसके चलते कई क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इधर स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को भी वर्षा से दिक्कतें उठानी पड़ी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से 12वीं तक के सरकारी और निजी विद्यालयों के अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश की सूचना विलंब से दिए जाने के चलते कमोबेश सभी स्कूल खुले हैं। हालांकि वर्षा के चलते छात्र उपस्थिति कम है।

10 Aug 20239:44:53 AM
Rishikesh News: बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद

ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही मूसलधार वर्षा के कारण कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई है। गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली के समीप भारी मालबा आ गया। उधर बदरीनाथ हाईवे पर अटाली के समीप मालवा आ गया। दोनों ही हाईवे सुबह से बंद है।

पुलिस और विभाग की टीम मौके पर है। जेसीबी लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। इन दोनों की हाईवे पर ऋषिकेश के मुनिकीरेती से आगे जाने वाले ट्रैफिक को रोका गया है। रुद्रप्रयाग जिले में हो रही है बारिश ‌ 26 मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। गौरीकुंड हाईवे भी दो स्थानों पर बंद हैं। वहीं बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो गई है।

10 Aug 20239:39:50 AM
Badrinath Highway: बदरीनाथ हाईवे पर गूलर पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

ऋषिकेश। ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप पुल का एक हिस्सा ढह गया है। नदी की ओर से निरंतर हो रहे कटाव के कारण अंदरूनी हिस्सा काफी खोखला हो गया है। जिसको देखते हुए इस पुल पर अभी आवाजाही को सुरक्षित नहीं माना गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से नेशनल हाईवे डिवीजन और प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।

/

10 Aug 20239:35:12 AM
Rishikesh: स्वर्गाश्रम में दीवार ढही, एक साधु की मौत; दो अस्पताल में भर्ती

ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बीती देर रात एसटीपी के समीप एक दीवार ढह गई। दीवार के नीचे एक साधु दब गया था जिसका शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास मिले आधार कार्ड के मुताबिक उसकी पहचान राजस्थान के गजानंद (82 वर्ष)  के रूप में की गई है।

 वहीं स्वर्ग आश्रम में दीवार ढहने से इसकी चपेट में दो साधु आ गए थे। साधुओं को घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया है। जिनमें दिनेश भारती (65 वर्ष) शिष्य टाट वाले बाबा तथा केदार चौहान शिष्य प्रेम बाबा शामिल है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us