Uttarakhand Politics : रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर फैसला आज, अमरदेवी शाह के विरोध में पड़े 14 मत
Uttarakhand Politics जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के खिलाफ 14 सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को वोटिंग हुई। अध्यक्ष को अपनी कुर्सी बचाने के लिए सात सदस्यों का समर्थन चाहिए था जबकि उनके खिलाफ 14 मत पड़े।
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: सत्ताधारी भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के खिलाफ 14 सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को वोटिंग हुई। इस दौरान उनके विरोध में पड़े 14 मत पड़े। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली थी।
अमरदेई शाह पर अनियमितताओं के आरोप
बताते चलें कि चार जून को जिला पंचायत के 14 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद 16 जून को सभी 14 सदस्यों को जिलाधिकारी के समक्ष परेड करायी गयी।
सुबह 11 बजे पहले चर्चा हुई और इसके बाद वोटिंग हुई
इस औपचारिकता के बाद शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सुबह 11 बजे पहले चर्चा हुई और इसके बाद वोटिंग हुई।
जनपद में कुल 18 जिला पंचायत सदस्य
जिला पंचायत सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व वोटिंग की तैयारियां की गई थी। जनपद में कुल 18 जिला पंचायत सदस्य हैं, जिसमें 14 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ शपथ पत्र पेश किया था, जबकि चार सदस्य अध्यक्ष के समर्थन में बताए जा रहे थे। विरोध कर रहे सदस्यों में तीन सदस्य भाजपा के भी हैं।
गोपनीय स्थान पर हैं 14 जिला पंचायत सदस्य
बताया जा रहा था कि 14 जिला पंचायत सदस्य किसी गोपनीय स्थान पर थे। सभी वोटिंग के लिए शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग पहुंचे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कहा कि सभी 14 सदस्य एकजुट हैं। अविश्वास प्रस्ताव पास कराने के लिए 12 सदस्यों की ही जरूरत थी, लेकिन हमारे पास 14 सदस्य हैं, जिसमें तीन सदस्य भाजपा के हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर अध्यक्ष का विरोध किया गया।
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष का इस्तीफा
रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने विवादों के बीच अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था।