Move to Jagran APP

26 को होगी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, राजनीतिक एजेंडे पर होगी चर्चा

26 सितंबर से देहरादून भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष रहेंगे मौजूद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 02:50 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 09:38 PM (IST)
26 को होगी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, राजनीतिक एजेंडे पर होगी चर्चा
26 को होगी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार से यहां प्रारंभ होगी। जिन राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हैं, उसकी रणनीति समेत महिला उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यसमिति में मंथन होगा। बैठक में मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न राज्यों की प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, पार्टी की लोकसभा सदस्य, भाजपा शासित राज्यों की महिला सशक्तीकरण मंत्री समेत 200 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगी। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअली बैठक का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। इस बीच शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश, मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन समेत अन्य नेता भी देहरादून पहुंच गईं।

loksabha election banner

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यहां एक होटल में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष मौजूद रहेंगे। दोपहर बाद कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन होगा। उद्घाटन सत्र के बाद सभी प्रतिनिधि ऋषिकेश रवाना होंगी और गंगा आरती में भाग लेंगी। इस मौके पर वे उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू होंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन आदि मौजूद रहेंगे। बैठक के अंतिम दिन राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं से जुड़े तमाम विषय आएंगे।

समाज में बदलाव को करने होंगे प्रयास

महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े प्रश्न पर दीप्ति ने कहा कि यह वैश्विक समस्या है। इसके पीछे जो मानसिकता काम करती है, उसे तोड़ना होगा। समाज में बदलाव लाने के लिए प्रयास तेज करने होंगे। उन्होंने कहा कि महिला केंद्रित विकास व महिला नेतृत्व के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है।

महिलाओं को मिलें 50 फीसद टिकट

मोर्चा की महामंत्री ने कहा कि चुनावों में महिलाओं को 50 फीसद टिकट मिलने चाहिए। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकट मिलें, यह प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि टिकट दिलाना बड़ी बात नहीं है, जीत कर आना बड़ी बात है। हमें सिर्फ चुनाव लडऩे के लिए नहीं, जीतने के लिए टिकट मांगना है। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि पहली बार उत्तराखंड सरकार ने पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया है। अब महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर, साथ में किया नाश्‍ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.