Move to Jagran APP

Uttarakhand Politics : भाजपा में ही संभव है साधारण कार्यकर्ता का सर्वोच्च पद पर पहुंचना : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश का एक साधारण नागरिक सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 05:05 PM (IST)
Uttarakhand Politics : भाजपा में ही संभव है साधारण कार्यकर्ता का सर्वोच्च पद पर पहुंचना : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुड़की दौरे पर रहे

जागरण संवाददाता, रुडकी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश का एक साधारण नागरिक सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। हाल ही में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित कर भारत के संविधान की ताकत को बता दिया है। जनजाति एवं आदिवासी समाज कभी नहीं सोच सकता था कि एक साधारण महिला देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकती है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री धामी एवं राज्य सभा की सदस्य डा. कल्पना सैनी का स्वागत

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने इतिहास रचा है अन्यथा अब तक प्रदेश में कभी इस दल की सरकार तो कभी उस दल की सरकार आती थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्य सभा की सदस्य डा. कल्पना सैनी का स्वागत किया।

25 वें साल तक प्रदेश को सबसे आगे ले जाना है

रविवार को रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड अपने गठन के 25 साल पूर्ण कर चुका होगा। सभी को मिलकर संकल्प लेना है कि 25 वें साल तक प्रदेश को सबसे आगे ले जाना है। प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संस्कारों की पार्टी है। उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्य सेवक बनाया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य की राजनीति में कई साधारण से कार्यकर्ता सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पांच साल में सरकार बदलने की परिपाटी को बदल दिया है। जो काम करेगा जनता उसको मौका देगी। उत्तराखंड अब बदल रहा है। जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उप्र एवं उत्तराखंड की राजनीति में डा. पृथ्वी सिंह विकसित का अहम योगदान रहा है। अब राज्यसभा में जाकर उनकी बेटी डा. कल्पना सैनी उत्तराखंड के हितों को लेकर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि उत्तराखंड से कोई पहली राज्य सभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आदेश सैनी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, स्वामी यतीश्वरानंद, देशराज कर्णवाल, महापौर गौरव गोयल, लक्सर नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बरीश गर्ग, डॉ. अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रवीण सिंधु, पूर्व दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति, सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।

मंच पर चढ़ने को लेकर पुलिस ने उलझे नेता

नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। जबरन मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे एक नेता को तो एसपी देहात ने कड़ी फटकार लगाते हुए जाने को कहा। वहीं मंच के संचालनकर्ता भी बार-बार माइक से कार्यकर्ताओं को मंच से हटने के लिए कहते रहे। कार्यक्रम संयोजक डा. कल्पना सैनी को भी माइक पर आकर कहना पड़ा कि कार्यकर्ता अनुशासन बनाए रखें।

सीएम को घर ले जाने में कामयाब

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा में कई दिन से गुटबाजी सामने आ रही है। नगर विधायक प्रदीप बत्रा के गुट की इस कार्यक्रम को लेकर नजरअंदाज करने की कोशिश की गई। प्रदीप बत्रा एवं उनके समर्थकों का कहना था कि जिस व्यक्ति ने चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित किया, उसको संगठन में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। देर शाम इस संबंध में पुतला भी फूंका गया। वहीं कार्यक्रम से पहले नगर विधायक प्रदीप बत्रा मुख्यमंत्री को अपने आवास पर ले गए। हालांकि राज्य सभा सदस्य डा. कल्पना सैनी ने मुख्यमंत्री को घर पर चलने का आग्रह किया, लेकिन सीएम ने देरी होने की वजह से घर जाने से मना कर दिया।

सीएम को दिए ज्ञापन

विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए गए। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने दिए ज्ञापन में बताया कि सरकार की ओर से पांच लाख के कृषि ऋण पर स्टांप शुल्क मुक्त रखने की घोषणा की गई थी। यह योजना 31 मार्च 2022 तक रही। अब किसानों को स्टांप शुल्क देना पड़ रहा है। इसको समाप्त किया जाए। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नितिन कुमार सांसिया ने प्रदेश में निवास करने वाली विमुक्त जातियों के विकास एवं उत्थान की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें :-  Uttarakhand News : हर हफ्ते दो दिन जिलों के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री, आज रुड़की में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.