Move to Jagran APP

सीएम धामी ने बेबी रानी मौर्य को दिया रात्रिभोज, कहा- अभिभावक के रूप में किया मार्गदर्शन

उत्तराखंड की निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सम्मान में रात्रिभोज दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल के रूप में बेबी रानी मौर्य ने हमेशा उनका अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन किया है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 09:10 AM (IST)
सीएम धामी ने बेबी रानी मौर्य को दिया रात्रिभोज, कहा- अभिभावक के रूप में किया मार्गदर्शन
सीएम धामी ने बेबी रानी मौर्य को दिया रात्रिभोज।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Politics मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सम्मान में रात्रिभोज दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल के रूप में बेबी रानी मौर्य ने हमेशा उनका अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन किया है। उन्होंने ही उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है इसका स्मरण भी उन्हें जीवन भर रहेगा। वहीं, निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह आभारी हैं। वह उत्तराखंड को कभी नहीं भूल सकती।

loksabha election banner

शनिवार रात मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बेबी रानी मौर्य को पौधा भेंट करने के साथ ही शाल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवर्तमान राज्यपाल के सभी से आत्मीय संबंध बन रहे। प्रदेश की जनता में वह काफी लोकप्रिय रहीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका उत्तराखंड से संबंध सदैव बना रहेगा। उत्तराखंड भी उनका सहयोगी बना रहेगा।

बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड के फल, जड़ी-बूटी व अन्य परंपरागत उत्पादों की प्रदर्शनी देश के विभिन्न भागों में आयोजित की जानी चाहिए। इससे राज्य को पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शनार्थ उत्तराखंड वापस आएंगी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक विनोद चमोली, उमेश काऊ, नरेश बंसल, मुख्य सचिव एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार व आनंद वद्र्धन भी उपस्थित थे।

सैन्य धाम को लेकर मुख्यमंत्री की बैठक 13 सितंबर को

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 सितंबर को सैन्यधाम के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री की बैठक की तैयारी के सिलसिले में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने शहीद सम्मान यात्रा की विस्तृत रूपरेखा रखने के निर्देश भी दिए। शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण की तैयारियों के संबंध में बैठक की।

यह भी पढ़ें- जानें कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जो बने उत्‍तराखंड के नए राज्‍यपाल, जानें क्‍या हैं उनकी नियुक्ति के सियासी मायने

उन्होंने हर जिले के सैनिक कल्याण अधिकारियों शहीद सम्मान यात्रा के संबंध में बात कर उनकी तैयारियों और आवश्यकता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना के लंबित कार्यों को तय समय पर पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को भव्य व एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस यात्रा में शहीदों के घरों की मिट्टी को सैन्यधाम लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैन्य धाम और यात्रा के संबंध में समीक्षा करेंगे। बैठक में अपर सचिव सैन्य कल्याण योगेंद्र यादव समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Governor: राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह 15 को लेंगे शपथ, जानें उनके बारे में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.