Move to Jagran APP

Uttarakhand Politics: रुड़की नगर निगम के महापौर गौरव गोयल को लगा झटका, भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला

Uttarakhand Politics News रुड़की नगर निगम के महापौर गौरव गोयल को एक और झटका लगा है। आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महापौर गौरव गोयल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:38 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:23 PM (IST)
Uttarakhand Politics: रुड़की नगर निगम के महापौर गौरव गोयल को लगा झटका, भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महापौर गौरव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की के महापौर गौरव गोयल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छह साल के निष्कासित कर दिया है। कार्यकाल के दौरान से ही विवादों में रहे गौरव गोयल पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने एवं पार्टी में गुटबाजी बढ़ाने का भी आरोप है। शुक्रवार को ही अदालत ने एक पुराने मामले में उनके खिलाफ दोबारा जांच के आदेश पुलिस को दिए हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि रुड़की के महापौर गौरव गोयल लगातार पार्टी की रीति-नीति का उल्लंघन कर रहे हैं। पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त हैं।

उनके द्वारा रुड़की नगर निगम में पार्टी के पार्षदों के मध्य लगातार विवाद पैदा किया जा रहा है। इसके अलावा संपत्ति के नवीनीकरण के मामले में उनके द्वारा 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने का प्रकरण भी पुलिस जांच में विचाराधीन है।

विधायक गणों द्वारा जो घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा कराई गई थी, उनमें भी लगातार वह बाधा डालने का काम कर रहे हैं। साथ ही बोर्ड बैठक निर्धारित दो माह में ना बुलाकर रुड़की शहर के विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। संगठन पर भी भ्रष्टाचार के मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं, जिसकी वजह से पार्टी की छवि को क्षति पहुंच रही है। इन सभी कारणों के चलते उनको छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। इस संबंध में महापौर गौरव गोयल से पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

इस संबंध में मदन कौशिक (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) ने कहा कि रुड़की के मेयर गौरव गोयल लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे। संगठन में भी गुटबाजी को हवा देने का काम कर रहे थे। भाजपा एक अनुशासित संगठन हैं। यहां व्यक्ति नहीं अनुशासन सर्वोपरि है। इसलिए उन्हें संगठन से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.