Uttarakhand News : दारोगा भर्ती मामले में नष्ट की गईं थीं ओएमआर शीट, अब पंतनगर विवि के स्टाफ पर कसेगा शिकंजा
Uttarakhand News विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने बताया कि जांच में जानकारी मिली है कि विश्वविद्यालय की ओर से कुछ ओएमआर शीट नष्ट की गई हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि विजिलेंस के पास दरोगा भर्ती की ओएमआर शीट की फोटो प्रतिलिपि सुरक्षित है।
टीम जागरण, देहरादून : Uttarakhand News : 2015 दरोगा की सीधी भर्ती मामले में पंतनगर विश्वविद्यालय का स्टाफ भी विजिलेंस के शिकंजे में फंसता नजर आ रहा है। विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने बताया कि जांच में जानकारी मिली है कि विश्वविद्यालय की ओर से कुछ ओएमआर शीट नष्ट की गई हैं।
दरोगा भर्ती की ओएमआर शीट की फोटो प्रतिलिपि सुरक्षित
यह ओएमआर शीट किस नियमानुसार नष्ट की गई इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 2015 से पहले हुई भर्तियों की ओएमआर शीट विवि में सुरक्षित है।
हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि विजिलेंस के पास दरोगा भर्ती की ओएमआर शीट की फोटो प्रतिलिपि सुरक्षित है। इसके अलावा कई साक्ष्य विसिलेंस के पास मौजूद हैं, जिनके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।