विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में नेशनल हाईवे पर मरम्मत की रफ्तार चिंताजनक, सबसे पीछे हल्द्वानी

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:51 AM (GMT+05:30)

मानसून के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत का अभियान धीमा है, खासकर हल्द्वानी सर्किल में सिर्फ 3.57% प्रगति हुई है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मानसून के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए चलाए जा रहे पैच रिपेयर अभियान में नेशनल हाईवे (एनएच) की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। लोक निर्माण विभाग के 21 अक्टूबर, 2026 तक के पोर्टल आंकड़ों के अनुसार, एनएच के हल्द्वानी सर्किल में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष महज 3.57 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

वहीं, देहरादून एनएच सर्किल में भी काम 41.86 प्रतिशत तक ही पहुंचा है। प्रदेश में एनएच के कई डिविजन में मरम्मत की प्रगति शून्य बताई गई है। ऐसे में मानसून के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढों की मरम्मत का अभियान कितना आगे बढ़ा, यह सवाल उठ रहा है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, एनएच जोन में कुल 28 पैच रिपेयर कार्यों के लिए 481.55 किमी. का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जबकि 137.25 किमी. की प्रगति दर्ज हुई है। कुल प्रगति 28.50 प्रतिशत है। एनएच के हल्द्वानी सर्किल में कुल प्रगति 3.57 प्रतिशत है। एनएच डिविजन रानीखेत और लोहाघाट में प्रगति शून्य है। देहरादून सर्किल में 58 प्रतिशत से ज्यादा काम बाकी है।

डोईवाला में लक्ष्य से आगे निकली मरम्मत

नेशनल हाईवे की मरम्मत में जहां हल्द्वानी सर्किल में महज 3.57 प्रतिशत प्रगति दर्ज हुई है, वहीं डोईवाला डिविजन ने निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया है। विभागीय पोर्टल के अनुसार, डिवीजन में 101.78 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा है।