विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: पुलिस आधुनिकीकरण व विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने स्वीकृत किए 348 करोड़ रुपये

Published: Wed, 19 Feb 2025 02:08 AM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 348 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। ...और पढ़ें

विभिन्न कार्यों को 348 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति।
विभिन्न कार्यों को 348 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों के लिए दी स्वीकृति
  2. टेस्ट ट्रैक के निर्माण को भी 4.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस आधुनिकीकरण समेत विभिन्न कार्यों को 348 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है। 

मुख्यमंत्री ने विकासखंड मोरी के कासला स्थल पर हेलीपैड के निर्माण के साथ ही गढ़वाल में चलकुडिय़ा-मसमोली-सकनोली-नौखोली मोटर मार्ग का नाम शहीद मंदीप सिंह मोटर मार्ग करने, सिसल्डी-मंझौला मोटर मार्ग के नाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोटर मार्ग, बाडियूंकैंडूल तल्ला-कैंडूल मल्ला उतिंडा मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तुला सिंह रावत मोटर मार्ग के करने पर भी अनुमोदन प्रदान किया है।

राज्य पुलिस बल के आधुनिकीकरण मद में दो करोड़ रुपये की धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य पुलिस बल के आधुनिकीकरण मद में दो करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा मसूरी के अंतर्गत धोरणखास के विभिन्न मार्गों के सुधारीकरण को 2.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। 

उन्होंने राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा लालकुआं के वनभूलपुरा रेलवे क्रासिंग से गौलापुल तक मार्ग के पुनर्निर्माण को 1.48 करोड़, विधानसभा सोमेश्वर के अंतर्गत गोलूछीना-गल्ली-वस्यूरा-गोविंदपुर मोटर मार्ग को जोडऩे के लिए पुल निर्माण को 1.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कारागार संपूर्णानंद शिविर में 30 आवासों के निर्माण को 9.29 करोड़ व अल्मोड़ा जिला कारागार में 30 आवास के लिए 9.97 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। 

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हरिद्वार के अन्नेकीपुर-हेतमपुर में मार्ग व नाली निर्माण को 3.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गैरसैंण में सारकोट भराडीसैण मोटर मार्ग के सुधार व डामरीकरण को 4.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। 

टनकपुर बस टर्मिनल निर्माण परियोजना के लिए 237.45 करोड़

मुख्यमंत्री ने टनकपुर बस टर्मिनल निर्माण परियोजना के लिए 237.45 करोड़ और स्वान उत्तराखंड क्षेत्रीय विस्तार नेटवर्क के संचालन एवं रखरखाव कार्य के लिए 52.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। 

उन्होंने राजकीय पालीटेक्निक द्वाराहाट, राजकीय पालीटेक्निक गंणाई-गंगोली व राजकीय पालीटेक्निक पोखरी में भवन निर्माण कार्यों को लिए 19.82 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग में आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के निर्माण को भी 4.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें: 'बिना शादी निर्लज्ज्ता के साथ रह रहे हैं, तो निजता का हनन कैसे' हाई कोर्ट की लिव इन रिलेशनशिप वाली याचिका पर तीखी टिप्पणी

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगी शूटिंग एकेडमी, भविष्य के ओलिंपियन निशानेबाज होंगे तैयार