Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: उत्‍तराखंंड में लगातार तीसरी बार भाजपा का क्‍लीन स्‍वीप...पांचों सीटों पर खिला कमल

LIVE Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 News Updates: प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद हो गया। राज्‍य की पांच लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज की है।

By Nirmala Bohra Wed, 05 Jun 2024 07:31 AM (IST)
News Article Hero Image

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद हो गया। राज्‍य की पांच लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। चार जून को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। दोपहर तक स्थिति काफी हद तक साफ हो गई। मतगणना की हर अपडेट सबसे पहले जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें...

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 LIVE:

5 Jun 20247:31:22 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पांचों सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत का परचम

उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत का परचम फहराकर इतिहास रच दिया। उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद यह पांचवां लोकसभा चुनाव है और इनमें से चार बार किसी एक ही पार्टी ने सभी सीटें जीती हैं।

वर्ष 2009 में कांग्रेस की झोली में सभी पांच सीट गई थीं, जबकि इसके बाद वर्ष 2014, 2019 और अब भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। वैसे, कुल मिलाकर 18 लोकसभा चुनावों में यह 11वां अवसर रहा, जब उत्तराखंड में किसी दल ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की।

4 Jun 20248:05:05 PM
Uttarakhand Election Result 2024: हरिद्वार सीट पर भाजपा का सिर सजा ताज

 हरिद्वार सीट पर भी भाजपा का सिर जीत का ताज सज गया है। यहां भाजपा प्रत्‍याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्‍याशी वीरेंद्र रावत को हराया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुल 653808 वोट मिले। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी वीरेंद्र रावत को 164056 से हराया। बता दें कि वीरेंद्र रावत कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के बेटे हैं।

4 Jun 20246:41:01 PM
Uttarakhand Election Result 2024: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर खिला कमल

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज कर ली है। उन्‍होंने कुल 772671 वोट प्राप्‍त किए। उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याश प्रकाश जोशी को 334548 से शिकस्‍त दी।

4 Jun 20245:56:37 PM
Uttarakhand Election Result 2024: चमोली में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी कुल 33699 मतों से आगे

 14वें चरण के बाद चमोली में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी कुल 33699 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20244:31:17 PM
Uttarakhand Election Result 2024: दो विधानसभाओं में ईवीएम खराब

हरिद्वार लोकसभा सीट के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की चार ईवीएम और टिहरी लोकसभा सीट के कैंट विधानसभा क्षेत्र में दो ईवीएम में खराबी आई। इन दो विधानसभा की मतगणना पूरी होने में दो घंटे का समय और लगने की आशंका है।

4 Jun 20243:57:37 PM
Uttarakhand Election Result 2024: मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया जीत का जिम्‍मेदार

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सभी पांच सीटों पर कमल खिल रहा है और जिस प्रकार मोदी सरकार में सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं उसी का परिणाम है कि एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो रहा है।

4 Jun 20243:49:49 PM
Uttarakhand Election Result 2024: पहले ही दिन से ही भाजपा के पक्ष में माहौल- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  ने कहा कि प्रदेश में पहले ही दिन से ही भाजपा के पक्ष में माहौल था। ये प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह है जो मतों में तब्दील हो रहा है। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून सहित अन्य फैसलों की गूंज दूर तक गई। कहा कि आगामी सभी चुनावों में जीत का यह सिलसिला जारी रहेगा।

4 Jun 20243:44:23 PM
Uttarakhand Election Result 2024: ये जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा- देहरादून कैंट विधायक

देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर ये जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

4 Jun 20243:30:06 PM
Uttarakhand Election Result 2024: पांचों सीटें प्रधानमंत्री मोदी की झोली में- गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटें प्रधानमंत्री मोदी की झोली में गई है। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री धामी के समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून जैसे कार्य फलीभूत हुए हैं।

4 Jun 20243:28:43 PM
Uttarakhand Election Result 2024: अंतिम दौर में पहुंची मतगणना, काफी आगे हो गई भाजपा

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित मतगणना स्थल में मतगणना अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। टिहरी और हरिद्वार दोनों ही लोकसभा सीटों पर 12 चरणों से अधिक की मतगणना हो चुकी है। देहरादून के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा काफी आगे हो गई। तमाम राजनीतिक दलों के एजेंट और समर्थक भी तीन बजे के बाद निकलने शुरू हो गई। भाजपा समर्थक उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए मतगणना स्थल से निकले।

4 Jun 20243:17:00 PM
Uttarakhand Election Result 2024: भाजपा मुख्यालय पहुंचे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

 मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

4 Jun 20243:15:15 PM
Uttarakhand Election Result 2024: गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी 144393 वोट से आगे
  • गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी 144393 वोट से आगे।
  • अभी तक 394149 वोट मिले।
  • कांग्रेस के गणेश गोदियाल को 248685 वोट मिले।
4 Jun 20242:56:00 PM
Uttarakhand Election Result 2024: बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है।टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक सविता कपूर, राजपुर रोड विधायक खजान दास मुख्‍यालय पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

4 Jun 20242:36:20 PM
Uttarakhand Election Result 2024: कोई भी कांग्रेसी कुछ बोलने को तैयार नहीं

देहरादून में कांग्रेस भवन में कुछ ही नेता पहुंचे हैं। पार्टी अध्यक्ष करन माहरा कुछ देर रुकने के बाद यहां से निकल गए हैं। उत्तराखंड से पार्टी के सभी प्रत्याशी लगभग हार की कगार पर पहुंच गए हैं। इसलिए कोई भी कांग्रेसी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

4 Jun 20242:12:56 PM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को बधाई देने पहुंचे भाजपा नेता

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे और प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

4 Jun 20242:06:17 PM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: भाजपा में जश्‍न का दौर शुरू
blog images

उत्‍तराखंड की पांचों सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं अब देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता जश्‍न में डूब चुके हैं। यहां कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ खून थिरक रहे हैं। फ‍िजाओं में गुलाल उड़ रहा है और एक दूसरे का मुंह मीठा किया जा रहा है।

4 Jun 20241:59:10 PM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पौड़ी लोकसभा सीट मतगणना - 14 वां राउंड

रुद्रप्रयाग विधानसभा

  • भाजपा - 909
  • कांग्रेस - 543

-----------------------------

  • 14 राउंड तक कुल मत
  • भाजपा- 64683
  • कांग्रेस - 37965

भाजपा 26718 मतों से आगे 

4 Jun 20241:24:08 PM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: उत्तरकाशी में निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार आगे

उत्तरकाशी में गंगोत्री विधानसभा में 13 राउंड की मतगणना हो चुकी है। जबकि यमुनोत्री विधानसभा में 10 राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। वहीं पुरोला विधानसभा में 16 राउंड की गणना पूरी हो गई है। जनपद उत्तरकाशी में निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार 13583 मतों से आगे हैं।

  • भाजपा- 34835
  • कांग्रेस- 8313
  • बॉबी पंवार - 48448
4 Jun 202412:50:55 PM
Uttarakhand Election Result 2024: चमोली में पांचवें चरण के मतगणना परिणाम

चमोली जिले में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चल रही है। जनपद चमोली में बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग के चक्रवार परिणाम इस प्रकार है:

  1. अनिल बलूनी- बीजेपी -6798
  2. गणेश गोदियाल- कांग्रेस-4786
  3. घीर सिंह- बसपा -69
  4. अर्जुन सिंह-अ. भा.पा.-29
  5. आशुतोश सिंह-यूकेडी -61
  6. मुकेश पन्त- सै.स.पा. -23
  7. रेशमा पंवार -सो.यू.से.आ.इ.-09
  8. विनोद कुमार शर्मा उ.स.पा.-20
  9. श्यामलाल-ब.मू.पार्टी -23
  10. सुरेशी देवी-पी.पा.आ.इ. -33
  11. दीपेन्द्र सिंह नेगी-निर्दलीय -27
  12. मुकेश प्रकाश- निर्दलीय - 71
  13. सोनू कुमार- निर्दलीय -82
  14. नोटा -229
  • कुल वोट -12260

पाचंवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी 11488 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202412:38:31 PM
Uttarakhand Election Result 2024: गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी 83887 वोट से आगे

गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी 83887 वोट से आगे। 233785 वोट मिले। कांग्रेस के गणेश गोदियाल को 149898 वोट मिले।

/

4 Jun 202412:19:00 PM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पौड़ी लोकसभा सीट मतगणना - 10 वां राउंड
  • रुद्रप्रयाग विधानसभा
  • भाजपा - 2271
  • कांग्रेस - 1176
  • केदारनाथ विधानसभा
  • भाजपा - 2405
  • कांग्रेस - 1635

-----------------------------

  • 10 राउंड तक कुल मत
  • भाजपा- 50952
  • कांग्रेस - 29066

भाजपा 21886 मतों से आगे।

4 Jun 202412:17:47 PM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: बाजार में सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम

देहरादून बाजार में सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम दिखाई दे रही है। दुकानों में भी टीवी पर दुकानदार व कर्मचारी चुनाव परिणाम देखते दिखाई दिए।

4 Jun 202411:40:01 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: उत्तरकाशी में निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार 9299 मतों से आगे

उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा में सात राउंड की मतगणना पूरी। जबकि यमुनोत्री विधानसभा में पांच राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। वहीं पुरोला विधानसभा में 12 राउंड की गणना पूरी हो गई है। जनपद उत्तरकाशी में निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार 9299 मतों से आगे हैं।

  • भाजपा 19892
  • कांग्रेस 4689
  • निर्दलीय 29191
4 Jun 202411:18:35 AM
टिहरी में तीसरे राउंड की मतगणना में भी भाजपा को बढ़त

टिहरी। टिहरी तीसरा राउंड

बीजेपी- 2450
कांग्रेस-588
बॉवी- 1485
धनोल्टी पांचवा राउंड
बीजेपी-1474 
कांग्रेस- 208 
बॉबी- 1797
4 Jun 202411:18:07 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा ने ली बढ़त

संसदीय चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा की माला राज्‍य लक्ष्मी शाह करीब 58 हजार, पौड़ी-गढ़वाल सीट पर भाजपा के अनिल बलूनी करीब 49 हजार, हरिद्वार सीट पर भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 28 हजार, अल्मोड़ा से भाजपा के अजय टम्टा करीब 93 हजार जबकि ऊधमसिंहनगर-नैनीताल सीट से भाजपा के अजय भट्ट करीब एक लाख 69 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202411:17:34 AM
पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा 14932 मतों से आगे

पौड़ी। पौड़ी लोकसभा सीट मतगणना - 6वां राउंड 

रुद्रप्रयाग विधानसभा
भाजपा -  2720
कांग्रेस -  1384
केदारनाथ विधानसभा 
भाजपा - 2833
कांग्रेस - 1700
6 राउंड तक कुल मत 
भाजपा- 35761
कांग्रेस - 20829
भाजपा 14932  मतों से आगे
4 Jun 202411:15:51 AM
गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी 47667 वोटों की बढ़त

पौड़ी। गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी 47667 वोटों से आगे चल रहे हैं। इन्हें कुल 133662 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के गणेश गोदियाल अब तक 85955 वोट पर।

4 Jun 202410:55:54 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी 35987 वोट से आगे

गढ़वाल संसदीय सीट पर अनिल बलूनी 35987 वोट से आगे चल रहे हैं। इन्‍हें कुल 103322 वोट मिले है। कांग्रेस के गणेश गोदियाल को 67335 वोट मिले हैं।

4 Jun 202410:38:20 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा आगे

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट की अभी तक भाजपा आगे चल रही है। अभी तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 90 हजार 482 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 76 हजार 719 वोट मिले। त्रिवेंद्र रावत 13763 वोट से आगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को 11348 और बसपा प्रत्याशी जमील अहमद को 5205 वोट मिले हैं।

4 Jun 202410:23:19 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा आगे

 उत्‍तराखंड की पांचों सीटों में से अल्‍मोड़ा में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। यहां भाजपा 9499 वोट से आगे चल रही है।

4 Jun 202410:10:26 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- एसएसपी

मतगणना ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

सुरक्षा के दृष्टिगत मतगणना स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी

  • पुलिस अधीक्षक,
  • तीन क्षेत्राधिकारी,
  • सात निरीक्षक,
  • 12 उप निरीक्षक,
  • 30 सहायक उप निरीक्षक,
  • 27 हेड कांस्टेबल,
  • 68 कांस्टेबल,
  • 262 महिला कांस्टेबल,
  • 45 पीएसी,
  • दो प्लाटून आइटीबीपी,
  • दो प्लाटून,
4 Jun 202410:05:34 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: घनसाली में दूसरे राउंड के रुझान

दूसरा राउंड

  • घनसाली
  • 1844 बीजेपी
  • 625 कांग्रेस
  • 501 निर्दलीय
4 Jun 202410:03:31 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पौड़ी सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने की मंदिर में पूजा
blog images

पौड़ी सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने सुबह कंडोलिया मंदिर में पूजा की।

4 Jun 20249:59:28 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: राउंड वाइज मतगणना

दूसरा राउंड नरेन्द्रनगर

  • 4038 बीजेपी
  • 2071 कांग्रेस

पुरोला छह राउंड की काउंटिंग

  • भाजपा-852/480/817/949/793/780
  • कांग्रेस - 176/155/196/197/66/366
  • निर्दलीय बॉबी पंवार-2820/2170/1984/2325/705/883

देहरादून टिहरी लोकसभा (पहला चरण)

  • मसूरी से भाजपा 3000 वोट से आगे
  • कैंट से भाजपा 3500 वोट से आगे
  • सहसपुर से भाजपा 300 से पीछे
  • चकराता में कांग्रेस 30 वोट से आगे
  • रायपुर में भाजपा 3000 वोट से आगे
  • राजपुर में भाजपा 2700 वोट से आगे

गंगोत्री राउंडवाइज

  • बीजेपी -820/912/1082/702
  • कांग्रेस -99/83/158/131
  • बॉबी पंवार-812/834/1149/887
4 Jun 20249:56:28 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: हरिद्वार सीट पर चौथे चरण में भाजपा आगे

हरिद्वार सीट पर चौथे चरण में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 4191 वोटो से आगे चल रहे हैं।

  • हरिद्वार लोकसभा सीट (डोईवाला)
  • भाजपा - 4059 मतों से आगे
  • भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत -5604
  • कांग्रेस वीरेंद्र रावत -1545
4 Jun 20249:52:26 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: हरिद्वार में कांग्रेस ने जीत का दावा किया

हरिद्वार से लोकसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत ने कहा कि उनकी जीत पक्की है और उत्तराखंड में भाजपा लोकसभा की पांचों सीटें हारेगी और कांग्रेस पांचों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

4 Jun 20249:48:04 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: दूसरे राउंड की मतगणना

दूसरा राउंड

  • गंगोत्री
  • बीजेपी -912
  • कांग्रेस -83
  • बॉबी पंवार-834

  • यमुनोत्री
  • बीजेपी -697
  • कांग्रेस -172
  • बॉबी पंवार -1310

  • पुरोला
  • भाजपा -480
  • कांग्रेस - 155
  • बॉबी पंवार-2170

  • धनोल्टी
  • भाजपा-1437
  • कांग्रेस 415
  • बाबी पंवार-1718

  • नरेन्द्रनगर
  • 4038 बीजेपी
  • 2071 कांग्रेस
4 Jun 20249:44:25 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पहले राउंड के बाद ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा आगे

हरिद्वार लोकसभा सीट के अंतर्गत पहले राउंड के बाद ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा 4009 मतों से आगे चल रही है।

  • भाजपा प्रत्‍याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 5499 वोट मिले हैं।
  • कांग्रेस प्रत्‍याशी वीरेंद्र रावत को 1490 वोट मिले हैं।
4 Jun 20249:41:09 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: टिहरी में दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा आगे

टिहरी में दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा ने लीड ले ली है।

  • 2056 बीजेपी
  • 573 कांग्रेस
  • 954 निर्दलीय
4 Jun 20249:38:24 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: बदरीनाथ व थराली के पहले चरण की गणना में बीजेपी आगे

बदरीनाथ व थराली के पहले चरण की गणना में बीजेपी आगे चल रही है।

4 Jun 20249:36:59 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पहले राउंड में प्रतापनगर से भाजपा आगे

पहला राउंड

  • प्रतापनगर
  • भाजपा-1534
  • कांग्रेस- 654
  • बाबी- 704
4 Jun 20249:35:53 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: तीसरे राउंड में रुद्रप्रयाग-केदारनाथ विस से भाजपा आगे

तीसरे राउंड में रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी के अनिल बलूनी 1832 वोटों से आगे चल रहे हैं। दोनों विधानसभा से तीसरे राउंड तक बीजेपी ने कुल 5960 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।

4 Jun 20249:34:05 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: इंडी गठबंधन का आंकड़ा 200 पार होते ही भाजपा नेता टेंशन में

चुनावी रूझानों के अनुसार भाजपा नेताओं के चेहरों के भाव बदल रहे हैं। इंडी गठबंधन का आंकड़ा दो सौ पार होते ही उनके माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं।

4 Jun 20249:31:55 AM
पहला राउंड में धनोल्टी में निर्दलीय प्रत्‍याशी बॉबी पंवार आगे

पहला राउंड

  • धनोल्टी
  • 984 बीजेपी
  • 277 कांग्रेस
  • 1779 बॉबी निर्दलीय
4 Jun 20249:28:45 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: उत्तरकाशी की तीन विधानसभा में निर्दलीय प्रत्‍याशी आगे

पहले राउंड

  • जनपद उत्तरकाशी (तीन विधानसभा)
  • भाजपा 2211
  • कांग्रेस 418
  • बोबी पंवार 4628

  • घनसाली
  • 1534 बीजेपी
  • 782 कांग्रेस
  • 978 बॉबी निर्दलीय
4 Jun 20249:26:30 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: बदरीनाथ व थराली विधानसभा में भाजपा आगे

चमोली में बदरीनाथ व थराली विधानसभा में भाजपा आगे चल रही है।

4 Jun 20249:24:34 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: देवप्रयाग और नरेन्द्रनगर विधानसभा में बीजेपी आगे

पहला राउंड: 

  • देवप्रयाग विधानसभा
  • 2888 बीजेपी
  • 1245 कांग्रेस

  • नरेन्द्रनगर विधानसभा
  • 2008 बीजेपी
  • 818 कांग्रेस
4 Jun 20249:18:40 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: अल्मोड़ा सीट से भाजपा आगे

अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में ईवीएम मशीनों से गिनती का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण की पोस्टल बैलेट गणना में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:13:04 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: रुद्रप्रयाग जनपद के रुझानों में भाजपा आगे

रुद्रप्रयाग जनपद की दोनों विधानसभा सीटों की दो राउंड के रुझानों में बीजेपी के अनिल बलूनी 4128 वोट से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:11:17 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: देहरादून में अभी तक जारी नहीं हुए पहले राउंड के रुझान

देहरादून में मतगणना हॉल के बाहर प्रत्याशी, एजेंट समेत मीडियाकर्मियों का तांता लगा हुआ। अभी तक पहले चरण के रुझान जारी नहीं किए गए। सभी में उत्सुकता बनी हुई है। अन्य जनपदों से प्राप्त हो रहे रुझान चर्चा का विषय बने हैं।

4 Jun 20249:09:46 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पहले राउंड में यमुनोत्री विस से निर्दलीय प्रत्‍याशी आगे

पहले राउंड में उत्‍तरकाशी की यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्‍याशी बॉबी पंवार आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा को 599, कांग्रेस को 143 और निर्दलीय प्रत्‍याशी बॉबी पंवार को 996 वोट मिले।

4 Jun 20249:07:41 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: रुद्रप्रयाग विधानसभा से दूसरे राउंड में भी भाजपा आगे

रुद्रप्रयाग विधानसभा से दूसरे राउंड में भी भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी के अनिल बलूनी 1195 से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 2478 और कांग्रेस को 1283 वोट मिले हैं।

4 Jun 20249:06:10 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी आगे

पहले राउंड में केदारनाथ विधानसभा से बीजेपी के अनिल बलूनी 840 से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा को 2202 और कांग्रेस को 1362 वोट मिले हैं।

4 Jun 20249:04:20 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी आगे

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह 1389 मतों से आगे। भाजपा को 2056, कांग्रेस को 668 और निर्दलीय प्रत्‍याशी बॉबी पंवार को 959 वोट मिले हैं।

4 Jun 20249:03:18 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: पौड़ी में सर्विस मतपत्र की गिनती शुरू

पौड़ी में आज सुबह 7:00 तक कुल ईटीपीबीएस सर्विस 21067 मतपत्र प्राप्त हुए। जिनकी मतगणना प्रारंभ हो गई है।

4 Jun 20248:55:16 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: उत्‍तरकाशी की पुरोला विधानसभा से निर्दलीय प्रत्‍याशी आगे

पहले राउंड में उत्‍तरकाशी की पुरोला विधानसभा से भाजपा को 852, कांग्रेस को 167 और निर्दलीय प्रत्‍याशी बॉबी पंवार को 2820 वोट मिले हैं। यहां निर्दलीय प्रत्‍याशी ने बढ़त ली हुई है।

4 Jun 20248:45:28 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: रुद्रप्रयाग विधानसभा में बीजेपी के अनिल बलूनी 867 से आगे

पहले राउंड में रुद्रप्रयाग विधानसभा में भाजपा को 2312 और कांग्रेस को 1445 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी के अनिल बलूनी 867 से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:43:33 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: जीतेंगे चुनाव- कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा

अल्मोड़ा में मतगणना स्थल पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए लोगों ने इस बार मतदान किया है और उन्हें उम्मीद है कि वह चुनाव जीतेंगे।

4 Jun 20248:33:23 AM
Uttarakhand Election Result 2024 LIVE: हल्द्वानी-रुद्रपुर में मतगणना शुरू, गिने जाएंगे 12.59 लाख वोट

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट की मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। रुद्रपुर और हल्द्वानी में सुबह आठ बजे से कार्मिक वोटों की गिनती में लग गए थे। ईवीएम में दर्ज 1259184 मतों की गणना दोपहर तक पूरी होने की संभावना है।

4 Jun 20248:20:12 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: टिहरी लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू

टिहरी लोकसभा निर्वाचन की मतगणना आईटीआई भवन में कड़ी शुरक्षा के बीच शुरू हुई। टिहरी संसदीय सीट की 4 विधानसभा और पौड़ी संसदीय सीट की 2 विधानसभाओं मतगणना की जा रही है।

4 Jun 20248:19:07 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE:

सामान्य प्रेक्षक पीयूष समारिया और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान व राजनीतिक दलों की उपस्थिति में पौड़ी जनपद की सभी 6 विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम समय 8:00 बजे ओपन किए गए।

4 Jun 20248:17:48 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Chunav 2024 LIVE: उत्तरकाशी में सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ

उत्तरकाशी में राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में बनाए गए मतगणना केन्द्र में जिले की पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री विधान सभा सीट के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हो गई। इससे पहले प्रातः 7.30 बजे ईवीएम स्ट्रॉग रूम खोले गए।

4 Jun 20248:16:47 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Chunav 2024 LIVE: गोपेश्वर में मतगणना शुरू

 पीजी कालेज गोपेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा निर्वाचन की मतगणना शुरू।

4 Jun 20248:16:07 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: गले मिले जोत सिंह गुनसोला और त्रिवेंद्र सिंह रावत

टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला और हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मतगणना स्थल एक दूसरे के गले मिले।

4 Jun 20248:10:40 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: चमोली में मतगणना स्थल की सुरक्षा चाक-चौबंद

चमोली में मतगणना स्थल महाविद्यालय में सुरक्षा चाक-चौबंद है।

4 Jun 20248:07:24 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: शुरु हुई मतगणना

देहरादून में रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मतगणना शुरू हो चुकी है। रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में ईवीएम खोलने का कार्य शुरू किया गया है। सभी प्रत्याशी और एजेंट की उत्सुकता बढ़ी।

4 Jun 20248:00:38 AM
Uttarakhand Lok Sabha chunav Result 2024: भाजपा महानगर कार्यालय में लगी स्क्रीन
blog images

देहरादून में मतगणना को लेकर परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में लगाई गई स्क्रीन। लेकिन अभी कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं।

4 Jun 20247:55:05 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस भवन में इक्का-दुक्का कार्यकर्ता पहुंचे
blog images

देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में अभी इक्का-दुक्का कार्यकर्ता ही पहुंचे हैं। एक्जिट पोल में इंडी गठबंधन को फिर से बड़ी पराजय होने का पूर्व अनुमान के चलते पार्टी कार्यालय में चुनाव नतीजों को लेकर कोई उत्साह व तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं।

4 Jun 20247:47:22 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: आइटीबीपी के जवानों का सुरक्षा घेरा

विभिन्न राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंट भी स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंच गए हैं। मतगणना स्थल में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। अधिकृत पास के साथ ही परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना हॉल के चारों ओर आइटीबीपी के जवानों ने सुरक्षा घेरा बनाया है।

4 Jun 20247:46:15 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू होगी। देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया है। सुबह करीब साढ़े छह बजे से ही यहां मतगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारी पहुंचने लगे।

4 Jun 20247:45:10 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: रुद्रप्रयाग में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी
blog images

रुद्रप्रयाग में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब मतगणना शुरू होने की तैयारी मतदान कार्मिक कर रहे हैं।

4 Jun 20247:43:34 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: गढ़वाल संसदीय सीट में होगी छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना

गढ़वाल संसदीय सीट में शामिल जनपद की छह विधान सभा क्षेत्रों की मतगणना मुख्यालय पौड़ी स्थित राजकीय इंटर कालेज में होगी। लोनिवि कार्यालय से इंटर कालेज होते हुए नए बस अड् को जाने वाले रुट पर वाहनों की आवाजाही बंद है। पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

4 Jun 20247:37:08 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Chuvan 2024 LIVE: मतगणना स्थल पर पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत
blog images

हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मतगणना स्थल पर पहुंचे।

4 Jun 20247:21:20 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: मतगणना स्थल पर पहुंचे हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी

हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत देहरादून में मतगणना स्थल पर पहुंचे।

4 Jun 20247:16:29 AM
Lok Sabha Chunav Result 2024: टिहरी से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार पहुंचे मतगणना स्थल पर
blog images

देहरादून स्थित मतगणना स्थल पर टिहरी लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार पहुंचे।

4 Jun 20247:01:54 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: चुनावी एजेंट मतगणना केंद्र पर पहुंचे
blog images

देहरादून स्थित रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में चुनावी एजेंट मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं।

4 Jun 20246:52:21 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: प्रधानमंत्री मोदी के इर्द-गिर्द ही सिमटा रहा चुनाव

उत्‍तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधा, इसे लेकर कुछ घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन चुनाव पर नजर दौड़ाएं तो यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इर्द-गिर्द ही सिमटा रहा।

4 Jun 20246:49:05 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले, कंट्रोल रूम से रखेंगे नजर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अंदेशा व्यक्त किया है कि मंगलवार को प्रदेश में मतगणना में धांधली हो सकती है। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर फार्म-17 सी का मिलान ईवीएम से कराने की मांग की जाएगी। गड़बड़ी का संदेह होने तत्काल रिटर्निंग आफिसर को लिखित शिकायत की जाएगी। 

4 Jun 20246:11:17 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: महेंद्र भट्ट का दावा, पांचों सीट जीतेगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा कि पार्टी राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को आने वाले चुनाव परिणाम में 400 पार की माला में देवभूमि से पांच कमल जुडऩे तय हैं।

4 Jun 20245:37:09 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: एआरओ टेबल पर भी नियुक्त कर सकते हैं प्रतिनिधि

प्रदेश में अभी तक प्रत्याशियों को मतगणना टेबल पर प्रतिनिधि रखने की अनुमति दी। अब भारत निर्वाचन आयोग ने दूरस्थ क्षेत्रों में एआरओ टेबल पर भी प्रत्याशियों को अपना प्रतिनिधि रखने की अनुमति प्रदान कर दी है।

4 Jun 20245:36:22 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: दून से मतगणना पर नजर रखेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव की मंगलवार को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में सात सदस्यीय टीम तैनात रहेगी, जो मतगणना पर लगातार नजर रखेगी।

4 Jun 20245:32:30 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: त्रिस्तरीय रहेगी मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था
  • प्रदेश के सभी मतगणना केंद्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
  • सबसे पहले घेरे यानी मतगणना केंद्रों में केंद्रीय पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।
  • दूसरे घेरे यानी मतगणना केंद्रों के आसपास राज्य पुलिस बल के तैनात रहेंगे।
  • तीसरा घेरा मतगणना केंद्रों से बाहर 100 मीटर से अधिक के दायरे में रहेगा। यहां राज्य पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। किसी को भी तीसरे घेरे से भीतर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
4 Jun 20245:31:46 AM
Uttarakhand Lok Sabha Chunav Result 2024: मिल चुके हैं 52,053 सर्विस वोट

प्रदेश की लोकसभा की पांच सीटों के लिए पोस्टल बैलेट, यानी सर्विस वोट के मिलने का क्रम जारी है। प्रदेश में अभी तक 52,053 पोस्टल बैलेट मगतणना केंद्रों तक पहुंच चुके हैं। ये संख्या सर्विस वोट का लगभग 55 प्रतिशत है।

4 Jun 20245:30:59 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना केंद्रों में मोबाइल फोन प्रतिबंधित

Chunav 2024: मतगणना केंद्रों में मोबाइल फोन को ले जाने और निजी उपकरणों से रिकार्डिंग प्रतिबंधित रहेगी। इनके फोन मतगणना केंद्रों के बाहर रखे जाएंगे इसके लिए व्यवस्था भी की गई है।

4 Jun 20245:30:09 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: हर चक्र में गिने जाएंगे 500 डाक मतपत्र

मतगणना के दौरान डाक मतपत्र की गणना के लिए अलग टेबल लगेंगी। इसमें हर चक्र में 500 डाक मतपत्र गिने जाएंगे। ऐसे में जिस लोकसभा सीट पर सबसे अधिक डाक मतपत्र हैं, वहां के नतीजे सबसे बाद में आएंगे।

4 Jun 20245:29:27 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: लगाई जाएंगी 848 टेबल

मतगणना के लिए पूरे प्रदेश में 848 टेबल लगाई जाएंगी। इनमें टिहरी में 187, गढ़वाल में 188, अल्मोड़ा के लिए 182, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के लिए 196 और हरिद्वार के लिए 134 टेबल लगाई जाएंगी।

4 Jun 20245:28:45 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: प्रत्येक विधानसभा के पांच वीपी पैट की भी होगी गणना

मतगणना के दौरान ईवीएम की गणना के बाद हर विधानसभा सीट से किसी भी पांच वीवी पैट का चयन कर उसके भीतर रखी पर्चियों की गणना की जाएगी। फिर इनका संबंधित ईवीएम के साथ मिलान किया जाएगा।

4 Jun 20245:23:27 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: पूरी प्रक्रिया पर रहेगी सीसी कैमरे से नजर

 मतगणना में पारदर्शिता के लिए मतगणना केंद्रों में सीसी कैमरे लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने से लेकर मतगणना की पूरी प्रक्रिया की रिकार्डिंग की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे।

4 Jun 20245:20:18 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग

सुबह लगभग पौने आठ बजे स्ट्रांग रूम से ईवीएम व पोस्टल बैलेट बाहर निकाले जाएंगे। इस दौरान सभी प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों को वहां उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम खोलते समय पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

4 Jun 20245:18:21 AM
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: 19 अप्रैल को प्रथम चरण में हुआ था मतदान

प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान हुआ। जिसके बाद चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। आज चार जून को मतगणना के बाद यह सामने आ जाएगा कि उत्‍तराखंड की जनता ने किसका साथ दिया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us