Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand Breaking News: जोशीमठ के बाद खतरे में है उत्तरकाशी का ये गांव, चमोली में बारिश से भूधंसाव की दरारें हुई चौड़ी

Breaking News Uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं भूस्खलन की वजह से लगातार लोगों को परेशानी हो रही है। गुरुवार को गंगोत्री-राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद है। गंगोत्री-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनेरी और धरासू के पास भूस्खलन हुआ है।

By Swati SinghSat, 08 Jul 2023 07:28 PM (IST)
News Article Hero Image

देहरादून, जागरण डिजिटल डेस्क। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। ये बारिश अब आफत लेकर आ रही है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, भूस्खलन के चलते मार्ग बंद हैं। लैंडस्लाइड जानलेवा भी साबित हो रही है। केदारनाथ यात्रा पर भी इस बारिश का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी और खराब होने वाला है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। बता दें कि कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बीती शाम से रूक-रूक कर बारिश जारी है। एनएच पर बरसाती गदेरे के उफान पर आने के कारण वहां संचालन में परेशानी हो रही है। अन्य नदियों में भी जल स्तर बढ़ गया है।

राजमार्ग पर हुई लैंडस्लाइड

उत्तरकाशी के गंगोत्री-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनेरी और धरासू के पास भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। इन स्थानों पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यहां जाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है।

8 Jul 20237:17:38 PM
साइबर ठगी की रकम के लिए लुधियाना के युवकाें ने दून में खुलवाए रिश्तेदारों के नाम से खाते

देहरादून: नाइजीनियर साइबर ठगों के साथ मिलकर ठगी की धनराशि खातों में मंगवाने के लिए लुधियाना के दो आरोपियों ने देहरादून में अपने रिश्तेदारों के नाम पर खाते खुलवा दिए। इन खातों में जब लाखों रुपये का लेनदेन हुआ तो केनरा बैंक के प्रबंधक ने खुद पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ सूरज निवासी निकट आइपीएस स्कूल संधू नगर थाना हैबोवाल जिला लुधियाना पंजाब और आशीष मसीह निवासी सुरेंद्र पार्क थाना हैबोवाल लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों को झांसे में लेकर और उन्हें प्रलोभन देकर उनके नाम पर खाते खुलवाते थे और एसएमएस के लिए अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाते थे। कुछ समय पहले वह नाइजीरियन साइबर ठग के साथ संपर्क में आए थे, जिसने प्रति खाता खुलवाने के लिए 18 हजार रुपये का प्रलोभन दिया था।

8 Jul 20236:52:02 PM
लगातार बारिश से जोशीमठ के रविग्राम वार्ड में बढ़ी दरारें
blog images

चमोली: लगातार हो रही बारिश के बाद जोशीमठ के रविग्राम वार्ड के राणा मोहल्ले में दरारें चौड़ी होने का मामला समाने आया है। यहां पर भू-धंवास के दौरान कई भवनों पर दरारें आई हुईं थी बारिश होने से फिर से दरारें चौड़ी हुईं है।


जनवरी माह में नगर में आये भू-धंवास की चपेट में रविग्राम वार्ड भी शामिल था। यहां पर सीबीआरआई की टीम के दौरान जिन भवनों पर दरारें आई थी। कमला देवी का कहना है कि बारिश हो रही है। हम सो नहीं पा रहे हैं, हमें डर सता रहा है। इससे पहले सुनील वार्ड मे खेतों में गढ्डे बनने का मामला आया हुआ था।

6 Jul 20233:56:38 PM
Live Uttarakhand Breaking News: मस्ताड़ी में जारी है भूधंसाव, आज डीएम से मिलेंगे ग्रामीण

उत्तरकाशी। मस्ताड़ी गांव में लगातार भूधंसाव हो रहा है। ग्रामीण भूधंसाव को लेकर काफी चिंतित हैं। गत बुधवार की रात को भी मस्ताड़ी गांव में भूधंसाव हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों ने आपत बैठक गांव में बुलाई। जिसमें ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से कहा कि शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला से मिलने के लिए ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल जाएगा। अगर प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो ग्रामीण भूख हड़ताल करने के लिए विवश हो जाएंगे।

6 Jul 20233:05:06 PM
Live Uttarakhand Breaking News: सात ग्रामीण मार्ग बंद, गांव के लोगों की बढ़ी परेशानी

नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्रामीण सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। बीते दिन हुई बारिश से सात ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़ गए हैं जिस कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इनमें कुछ मार्ग ऐसे हैं जिन्हें बंद हुए तीन दिन हो गए ऐसे में गांवों में आवश्यक वस्तुओं की भी समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

बारिश के चलते जिले की गहड़-पल्या पटाला, सैण-धनसाणी, लालपुल-भुत्सी, इठारना, कुखुई, नरेंद्रनगर-नीर, गजा-माणदा, चिलेड़ी-मंज्यूड़ ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। मार्ग बंद होने से कुछ जगहों पर ग्रामीणों को करीब दो किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।

6 Jul 20231:44:21 PM
fy Live Uttarakhand Breaking News: रुड़की में अलग-अलग जगह पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित

रुड़की। गुरुवार को सुबह से हो रही बारिश के चलते रुड़की में अलग-अलग जगह पर दो पेड़ गिर गए। गनीमत यह रही कि पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की टीम ने पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया। यहां गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। जिसके चलते आफनगर झाल के पास कावड़ पट्टी मार्ग पर एक पेड़ सड़क पर गिर गया।

गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय यहां से कोई कावड़ यात्री नहीं जा रहा था। पेड़ गिरने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने वुड कटर से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया।

6 Jul 202311:20:39 AM
Live Uttarakhand Breaking News: हरिद्वार में बारिश से आई आफत, मकान का मलबा गिरने से दबी कार

 हरिद्वार में देर रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के चलते कई जगहों से जलभराव और नुकसान का समाचार हैं। कनखल के लाटोवाली में बारिश से एक पुराना मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मकान के बाहर खड़ी कार पर मकान का मलबा गिरने से कार दब गई। मकान के मलबे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हरिद्वार में भी देर रात से लगातार बारिश हो रही है यहां मध्य हरिद्वार समेत कई जगहों पर पानी भरा हुआ है जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है।

6 Jul 202310:42:58 AM
Live Uttarakhand: बद्रीनाथ-राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,वाहन पर पत्थर गिरने से शिक्षिका घायल

गोपेश्वर, संवाद सहयोगी। बद्रीनाथ-राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजपुर के पास एक वाहन में चट्टान से पत्थर गिर गया। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष चमोली कुलदीप रावत के अनुसार बाजपुर के पास लगातार हो रही बारिश से चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं। सुबह शिक्षकों की कार नन्दप्रयाग की ओर जा रही थी इस दौरान यह हादसा हुआ।

6 Jul 20239:54:39 AM
Live Uttarakhand Breaking News: बागेश्वर में बारिश से सड़के बंद, नदियों का बढ़ा जलस्तर

बागेश्वर। जिले में रात से मूसलधार वर्षा हो रही है। तीन मोटर मार्ग आवागमन के लिए बंद हो गए हैं। बिजली, पानी और संचार सेवा भी पटरी से उतरने लगी है। बंद सड़कों को खोलने में बरसात खलल बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीते बुधवार की रात से गरुड़, कपकोट, कांडा तहसील समेत जिला मुख्यालय पर वर्षा का दौर जारी है। जिससे हरसिला-सीमा मोटर मार्ग बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। इसके अलावा काफली कमेड़ा, सूपी,झुनी आदि सड़कों पर भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है।

6 Jul 20239:04:33 AM
बदरीनाथ में मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद

चमोली। बदरीनाथ -राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध है। लगातार हो रही लैंडस्लाइड की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। यहां लगातार गिर रहे पत्थरों की वजह से ट्रैफिक को रोक दिया गया है।

वहीं कर्णप्रयाग थराली मोटर मार्ग हरमनी कुलसारी के पास मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब मलबा हटाकर इसे वापस से खोल दिया गया है।

6 Jul 20238:56:15 AM
Live Uttarakhand Breaking News: केदारनाथ में महिला की मांग भरने का वीडियो वायरल, मचा बवाल

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और पुलिस की सख्ती के बावजूद वीडियो और रील बनाने वालों पर लगाम नहीं लग पा रही। राइडर गर्ल विशाखा का प्रेमी को प्रपोज करने संबंधी वीडियो सामने आने के तीन बाद एक और विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें केदारनाथ मंदिर के सामने एक युवक महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है और महिला उसके पांव छू रही है। यह वीडियो तेजी के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसे लेकर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने विरोध जताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वीडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us