Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Chamoli Accident Breaking : चमोली हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, सीएम धामी पहुंचे ऋषिकेश एम्स

Chamoli Accident Breaking : उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इसकी चपेट में आकर कई झुलस गए हैं।

By Swati SinghWed, 19 Jul 2023 10:35 PM (IST)
News Article Hero Image

देहरादून, जागरण डिजिटल डेस्क। Chamoli Accident Breaking :  उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इसकी चपेट में आकर कई झुलस गए हैं। घायल हुए लोगों में चमोली के दरोगा भी शामिल हैं। फिलहाल घायलों को एम्स एयरलिफ्ट किए गए। वहीं घायलों का हाल जानने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी एम्स, ऋषिकेश पहुंचे।

Chamoli Accident Breaking Latest Update in Hindi:- 

19 Jul 202310:16:50 PM
हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर मुस्लिम आबादी में पत्थरबाजी

शेरगढ़ : हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर बुधवार शाम मुस्लिम आबादी में पत्थरबाजी कर दी गई। एक पत्थर सीधे कांवड़िये के बेटे के सिर में जा लगा और खून बहने लगा। नजारा देख अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया और बहेड़ी-फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधा किलाेमीटर तक जाम के साथ कांवड़ियों ने शेरगढ़ थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को उठा लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी लिख ली। तब कांवड़िये शांत हुए और हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

19 Jul 20237:22:13 PM
पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे गोपेश्वर, मरीजों का जाना हाल

चमोली: चमोली में हुए हादसे के बाद मरीजों का हालचाल जानने के लिए उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत गोपेश्वर पहुंचे। 

19 Jul 20237:12:23 PM
हरिद्वार प्रभारी मंत्री ने सीएम से की आपदा प्रभावित क्षेत्र में घोषित की मांग

हरिद्वार: हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बाढ़ व जलभराव से ग्रसित और प्रभावित क्षेत्रों को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मुख्यमंत्री से मांग की है। ‌ वह बुधवार को प्रभारी मंत्री के तौर पर निरीक्षण कर रहे थे।

19 Jul 20235:18:43 PM
प्रदेश की सभी एसटीपी का सेफ्टी होगा आडिट: जल संस्थान मुख्य महाप्रबंधक

चमोली: जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक निलिमा गर्ग ने कहा कि प्रदेश की सभी एसटीपी का सेफ्टी आडिट होगा। साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। हादसा किसकी लापरवाही से हुआ इसकी जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। नमानि गंगे के जितने भी एसटीपी हैं, सभी का संचालन व रखरखाव आउटसोर्स के जरिए कराया जाता है।

19 Jul 20234:21:13 PM
चमोली हादसे में घायलों की सूची

 चमोली: चमोली हादसे में घायल हुए लोगों की सूची-

  1. महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खैनुरी, उम्र 32
  2. नरेन्द्र लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 35
  3. आनंद पुत्र गम्मालाल निवासी पाटुली, उम्र 42
  4. धीरेन्द्रर रावत पुत्र राजेन्द्र रावत, उम्र 41
  5. पवन राठौर पुत्र उदय सिंह, चमोली
  6. सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमानी, उम्र 27
  7. सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रुद्रप्रयाग, उम्र 34 
19 Jul 20234:17:29 PM
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत पहुंचे जिला चिकित्सालय, जाना घायलों का हाल

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचकर चमोली हादसे में घायलों का हाल जाना। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा इस दुखद हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए है। जो भी दोषी होगा उसको सख्त सजा मिलेगी।

19 Jul 20234:15:51 PM
चमोली करंट हादसा में SDRF कर रही राहत एवं बचाव कार्य

चमोली: जनपद चमोली में आज यानी 19 जुलाई को करंट लगने से कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना पर SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। चमोली से गंभीर घायलों को हेलीकाप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश हेलीपैड पहुंचाया गया, जहां से SDRF टीम घायलों को एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल, ऋषिकेश पहुंचा रहा है।

19 Jul 20234:01:53 PM
Chamoli Accident LIVE Breaking : चमोली हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपये

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स, ऋषिकेश हेलीकाप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।

19 Jul 20232:45:55 PM
चमोली हादसे में मरने वालों की सूची

हादसे में मरने वालों के नाम, पता व उम्र-

  1. उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
  2. होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 55
  3. होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
  4.  होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
  5.  सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
  6. सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33
  7. रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
  8. देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष
  9. योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी
  10. सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
  11. मनोज कुमार निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
  12.  सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
  13. प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी
  14.  दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, उम्र- 33
  15.  महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष
  16.  विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष
19 Jul 20232:29:39 PM
Chamoli Accident: दो घायल को हेली सेवा से एम्स ऋषिकेश लाया गया
blog images

 Chamoli Accident: दो घायल को हेली सेवा से एम्स ऋषिकेश लाया गया।

19 Jul 20232:25:52 PM
Chamoli Accident Breaking: चमोली हादसे पर राज्यपाल ने जताया दुख

 Chamoli Accident Breaking: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चमोली जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

19 Jul 20232:25:02 PM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में चमोली हो सकते हैं रवाना

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में चमोली हो सकते हैं रवाना। कार्यक्रम हुआ जारी। वर्षा रुकने का किया जा रहा है इंतज़ार

19 Jul 20231:55:01 PM
Chamoli Breaking: चमोली आ सकते हैं सीएम धामी

 Chamoli Breaking: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी चमोली आने की संभावना है, वह मृतक के परिवारजनों के साथ साथ पीड़ितों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

19 Jul 20231:38:47 PM
Chamoli Accident Breaking: स्वास्थ्य मंत्री चमोली के लिए रवाना

Chamoli Accident Breaking: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत चमोली के लिए रवाना हो गए हैं।  

19 Jul 20231:36:28 PM
Chamoli Accident: सीएम पुष्कर धामी ने दिए जांच के आदेश

 Chamoli Accident: चमोली में हुए दर्दनाक हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

19 Jul 20231:23:46 PM
Chamoli Accident Breaking: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15

 Chamoli Accident Breaking: चमोली में हुए दर्दनाक हादसे में मृतको की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है।

19 Jul 20231:23:23 PM
Chamoli Accident Breaking: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15

 Chamoli Accident Breaking: चमोली में हुए दर्दनाक हादसे में मृतको की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है।

19 Jul 202312:54:31 PM
Uttarakhand LIVE Breaking News: चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में फैला करंट

चमोली। चमोली चमोली अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लान में बिजली करंट दौड़ाने से एक की मौत हो गई , 20 से अधिक झुलसे हैं। ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि को मौत हुई, सुबह पुलिस कार्यवाही के लिए पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हुई। इसी दौरान वहां करंट फैल गया। करंट के शिकार पुलिस कर्मियों सहित अन्य को जिला चिकित्सालय लाया गया है।

19 Jul 202312:08:09 PM
Uttarakhand LIVE Breaking News: देहरादून में छाए बादल, तीव्र बौछार को लेकर यलो अलर्ट जारी

देहरादून। दून में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं और हल्की बारिश के आसार हैं। बीते मंगलवार से मौसम के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रा में आज आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून और हरिद्वार में भी कहीं-कहीं तेज बौछारों के दौर होने की संभावना है।

19 Jul 202312:02:32 PM
Uttarakhand LIVE Breaking News: जल भराव की समस्या पर पूर्व CM ने सरकार को घेरा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारी बारिश से जल भराव के मामले सरकार पर बोला हमला। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की अवधारणा असफल हो गई है। अतिवृष्टि से नुकसान को लेकर अभी तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया गया। रावत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने का ख्वाब था, ये ख्वाब वास्तविकता से बिल्कुल अलग है।

19 Jul 202312:02:20 PM
Uttarakhand LIVE Breaking News: जल भराव की समस्या पर पूर्व CM ने सरकार को घेरा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारी बारिश से जल भराव के मामले सरकार पर बोला हमला। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की अवधारणा असफल हो गई है। अतिवृष्टि से नुकसान को लेकर अभी तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया गया। रावत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने का ख्वाब था, ये ख्वाब वास्तविकता से बिल्कुल अलग है।

19 Jul 202311:29:37 AM
फैक्ट्री कर्मचारी रोशन लाल के घर में घुसकर बदमाश ने की फायरिंग, बेटा हुआ घायल

रूड़कीं। भगवानपुर कस्बे के गागलहेड़ी तिराहे पर स्थित एक मकान में मंगलवार की रात घुसे बदमाश ने घेराबंदी होने पर फायरिंग कर दी। बदमाश फैक्ट्री कर्मचारी रोशन लाल के घर में घुसे थे। बता दें कि बदमाश के द्वारा की गई फायरिंग में फैक्ट्री कर्मचारी का बेटा शैंकी घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपित विपिन कुमार निवासी मलिरा मुजफ्फरनगर को पकड़ लिया है।

19 Jul 202311:25:27 AM
Uttarakhand LIVE Breaking: चमोली जिलाधिकारी ने की बैठक, खाद्यान्न उपलब्धता की स्थिति पर हुई चर्चा

चमोली। चमोली में हो रही लगातार बारिश की स्थिति पर अधिकारियों की नजर बनी हुई है। बुधवार को चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मानसून को लेकर बैठक की। खाद्यान्न उपलब्धता की स्थिति पर इस बैठक में चर्चा की गई। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ग्रामीण क्षेत्रो में खाद्यान्न की स्थिति पर चर्चा की। इक बैठक में साफ हुआ कि अभी स्थिति ठीक है।

19 Jul 202311:22:22 AM
Uttarakhand LIVE Breaking News: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात हुआ शुरू

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी और बंदरकोट के पास सुचारू हो चुका है। बंदरकोट के पास करीब 4 घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। जबकि मनेरी के पास मार्ग 3 घंटे अवरुद्ध रहा है। राजमार्ग अवरुद्ध होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल धीरे-धीरे गाड़ियों को यहां से निकाला जा रहा है।

19 Jul 202311:19:20 AM
Uttarakhand LIVE Breaking News: ऋषिकेश में 35 लीटर कच्ची शराब सहित दो गिरफ्तार

ऋषिकेश। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह रूषा फार्म ऋषिकेश स्थित एक घर में दबिश देकर वहां से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। घर से 500 लीटर लहन भी बरामद किया गया। टीम ने इसे मौके पर नष्ट किया गया है। शराब तस्करी के आरोप में शांति देवी एवम गोपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

19 Jul 202310:53:15 AM
Uttarakhand LIVE Breaking News: हरिद्वार के सभी तहसील कर्मचारी धरने पर गए

रुड़की। हरिद्वार जिले के सभी तहसील के कर्मचारी बुधवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। 3 दिन पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक पार्षद द्वारा कानून को को पीटे जाने के बाद से कर्मचारियों में आक्रोश है। वहीं डीएम इस मामले में एसएसपी को निर्देश दिया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कानूनगो को को पीटे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार से जिले के सभी तहसील कर्मचारी कार्य बहिष्कार करके धरने पर बैठ गए हैं। सभी कर्मचारी आरोपित पार्षद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। जुड़े तमाम कार्य ठप हो गए हैं।

19 Jul 20239:40:25 AM
Uttarakhand LIVE Breaking News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक महिला की हुई मौत

विकासनगर। बुधवार सुबह मसूरी की ओर से कालसी ब्लाक से जुड़े गांगरो जा रही अल्टो कार कालसी-वैराटखाई-गांगरो मार्ग पर सिंगोर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर राजस्व पुलिस की मदद से उपचार को कालसी-विकासनगर अस्पताल पहुंचाया।

/

नायब तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने कहा मृतक की पहचान सामो देवी(30) पत्नी गंभीर निवासी कसौन, पट्टी सिलगांव जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुई महिला का मायका जौनसार के गांगरो में है। कार में 4 लोग सवार थे। इसमें गंभीर घायल कार चालक अनिल दास निवासी चिटाड़, प्रीतम सिंह व फेटारू दास दोनों निवासी गांगरो को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है महिला स्वजन के साथ ससुराल से अपने मायके गांगरो जा रही थी।

/

19 Jul 20238:55:21 AM
Uttarakhand LIVE Breaking News: मंत्री सतपाल महाराज करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

हरिद्वार के प्रभारी मंत्री और राज्य के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज अपने लाव लश्कर के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विशेषकर लक्सर का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश देने के बाद हो रहा है। सतपाल महाराज ने मंगलवार को भीमगोड़ा बैरियर का दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिए थे। उन्होंने राहत बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा है।

लक्सर क्षेत्र में बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं। पुल पर मलबे की वजह से यातायात प्रभावित है। कई इलाकों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन को इन क्षेत्रों में पूजन सामग्री का वितरण करना पड़ रहा है। इस काम में विभिन्न स्वयंसेवी और धार्मिक संस्थाएं भीम प्रशासन का सहयोग कर रही हैं। हालांकि पिछले दो दिनों में बारिश में कमी आने से ज्यादातर क्षेत्रों में जलभराव खत्म हो गया है।

19 Jul 20238:53:31 AM
Uttarakhand LIVE Breaking News: केदारनाथ समेत पूरी घाटी में बिजली गुल

 Uttarakhand LIVE Breaking News: रुद्रप्रयाग। केदारनाथ समेत पूरी घाटी में बारिश के चलते आफत आ गई है। मंगलवार से ही पूरी घाटी में विद्युत आपूर्ति ठप है। इसके साथ-साथ दूरसंचार सेवा भी बाधित है। बुधवार को गौरीकुंड हाईवे व बदरीनाथ हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया है। बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले में अभी बारिश हो रही है।

19 Jul 20238:21:57 AM
Uttarakhand LIVE Breaking News: चेतावनी रेखा के नीचे आया हरिद्वार में गंगा का जलस्तर

 Uttarakhand LIVE Breaking News: हरिद्वार में गंगा का जलस्तर अब चेतावनी रेखा के नीचे आ गया है। हरिद्वार में गंगा 293 मीटर से नीचे 292.40 मीटर पर बह रही है। श्रीनगर डैम से मंगलवार को 3000 से पानी छोड़े जाने के बाद यह मंगलवार शाम के बाद चेतावनी रेखा पर पहुंच गया था। इस कारण प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट करते हुए तटवर्ती इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी थी। कुछ घंटे चेतावनी रेखा पर रहने के बाद जलस्तर धीरे-धीरे कर नीचे आने लगा था।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us