Move to Jagran APP

Uttarakhand Green Salt: पहाड़ का हरा नमक, इसे बनाया जाता वनस्पति व जड़ी-बूटियों को पीसकर; स्‍वाद का क्‍या कहना

Uttarakhand Green Salt नमक को उत्तराखंड में कई नामों ( लूण नूण आदि) से जाना जाता है। यहां का हरा नमक स्वाद एवं जायके में बदल देता है। यह अलग-अलग वनस्पति एवं जड़ी-बूटियों को पीसकर तैयार किया जाता है। इसे ही हरा नमक भी कहा जाता है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 05:07 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 05:07 PM (IST)
Uttarakhand Green Salt: पहाड़ का हरा नमक, इसे बनाया जाता वनस्पति व जड़ी-बूटियों को पीसकर; स्‍वाद का क्‍या कहना
Uttarakhand Green Salt : उत्‍तराखंड में नमक को लोण, लूण, नूण कई नामों से जाना जाता है।

जागरण संवाददाता, देहरादून।  Uttarakhand Green Salt : नमक हमारे खानपान का जरूरी हिस्सा है। इसके बिना भोजन का स्वाद अधूरा रहता है। आज हम आपको पहाड़ के चटखारेदार हरे नमक के बारे में बताएंगे। यह भूख तो बढ़ाता है। साथ ही पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है।

loksabha election banner

कई नामों से जाना जाता नमक 

उत्‍तराखंड में नमक को लोण, लूण, नूण कई नामों से जाना जाता है। यहां सादे नमक को वनस्पति एवं जड़ी-बूटियों के साथ पीसकर तैयार किया जाता है। इसे पिसा हुआ नमक या हरा नमक भी कहते हैं। यहे खाने का स्‍वाद बढ़ा देता है। इसे चटखारे लेकर खाते हैं।

मुर्या का नमक

  • सादे नमक को मुर्या या मोरा तुलसी की पत्तियों के साथ सिल-बट्टे में पिसकर तैयार किया जाता है।
  • इसका स्वाद भी गजब का होता है। इसे सलाद व काखड़ी-खीरे के साथ खाएं तो क्‍या कहना।

रोटी के साथ भी खा सकते हैं हरे नमक को

  • यहां का हरा नमक इतना स्वादिष्ट होता हैं कि इसे आप रोटी के साथ भी खा सकते हैं।

जैसे पत्ते, वैसा नमक का स्‍वाद

  • हरे धनिया का नमक
  • लहसुन की फलियों और लहसुन के हरे पत्तों वाला नमक
  • अदरक नमक
  • हरी मिर्च वाला नमक
  • भुड़की मिर्च का नमक
  • पुदीना नमक
  • जंबू-च्यूरा नमक
  • हरा नमक।

रैमोड़ी पहाड़ की अद्भुत सलाद

पहाड़ में हमेशा स्वास्थ्यवर्द्धक खानपान की परंपरा रही है। रैमोड़ी पहाड़ की एक ऐसी डिश है, जिसे आप दुनिया का अद्भुत सलाद कह सकते हैं। फूल-पत्ती व कलियों को चाकू से बिना काटे मरोड़ा तोड़ा जाता है।

रैमोड़ी में प्रयुक्त होने वाली सामग्री

  • प्याज की हरी पत्तियां
  • छोटे-छोटे प्याज।
  • बुरांस के फूल ।
  • लहसुन की हरी पत्तियां।
  • हरा धनिया।
  • मूली की बहुत मुलायम पत्तियां।
  • लाही (तोरिया) व मटर के पौधे।
  • साकिना और बुढ़णी के फूल।
  • कंडरा की जड़ें।
  • तिलण्या।
  • चकोतरा।
  • नींबू ।

सबसे उत्तम नमक सेंधा नमक

सेंधा नमक को ही सबसे शुद्ध और उत्तम माना गया है। पर प्रचलन में समुद्री नमक ज्यादा है।

Jhangore Ki Kheer: उत्तराखंडी खानपान की खास पहचान है झंगोरे की खीर, एक बार खाएंगे तो नहीं भुल पाएंगे स्‍वाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.