विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Forest Fire: उत्तराखंड व हिमाचल में अधिक धधक रहे जंगल, जम्‍मू-कश्‍मीर भी नहीं अछूता... आंकड़े दे रहे गवाही

Published: Sat, 15 Jun 2024 08:27 AM (GMT+05:30)

Forest Fire हिमालयी राज्यों उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में इस बार जंगलों के लगातार धधकने से वन संपदा को भारी ...और पढ़ें

Forest Fire: उत्तराखंड में 1237 तो हिमाचल में अब तक 1930 घटनाएं
Forest Fire: उत्तराखंड में 1237 तो हिमाचल में अब तक 1930 घटनाएं

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में भी धधके हैं जंगल

राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: Forest Fire: इसे बढ़ते वैश्विक तापक्रम का असर कहें या कुछ और, कारण चाहे जो भी हों, लेकिन यह सही है कि हिमालयी राज्यों उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में इस बार जंगलों के लगातार धधकने से वन संपदा को भारी क्षति पहुंच रही है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

उत्तराखंड के जंगलों में इस वर्ष अब तक आग की 1237 घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल में 1930। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर जंगल धधके हैं। आग बुझाने के प्रयासों के दौरान उत्तराखंड में 10 तो हिमाचल प्रदेश में दो व्यक्तियों की जान जा चुकी है।

जंगल की आग विकराल

मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड में जंगल की आग विकराल रूप धारण कर रही है। आग अब गांव-घरों की दहलीज तक पहुंचने लगी है। यद्यपि, अग्नि नियंत्रण के लिए वन विभाग जुटा है, लेकिन ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्थिति यह हो चली है कि इस बार अग्नि नियंत्रण के दौरान आग की चपेट में आने से 10 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य के जंगलों में अब तक आग की 1237 घटनाओं में 1691.22 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

उत्तराखंड जैसा ही परिदृश्य हिमाचल प्रदेश में भी है। वहां के बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, जीएचएनपी कुल्लू, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, नाहन, रामपुर, शिमला, सोलन समेत अन्य वृत्तों के क्षेत्रों में आग की 1930 घटनाओं में 16 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जंगल झुलसा है। वहीं जम्मू-कश्मीर को देखें तो वहां सांवा, पुंछ, राजोरी, शिवालिक रेंज, त्रिकुटा हिल के जंगलों में हाल के दिनों में आग की घटनाएं हुई हैं।

उत्तराखंड में जंगल की आग

  • वर्ष, घटनाएं, प्रभावित क्षेत्र (हेक्टेयर में)
  • 2024 (अब तक) 1237, 1691.22
  • 2023, 691, 823.64
  • 2022, 2167, 3403.07

24 घंटे में 17 घटनाएं, 33.55 हेक्टेयर जंगल जला

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न वन प्रभागों में आग 17 घटनाएं (आरक्षित वन क्षेत्र में 10 और सिविल व वन पंचायत क्षेत्र में सात) सामने आईं। इन घटनाओं में 33.55 हेक्टेयर जंगल जला।