Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Election Result: भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार पर नेताओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोले- हरीश रावत को उनकी जिद्द ले डूबी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 03:21 PM (IST)

    Uttarakhand Chunav Result 2022 उत्‍तराखंड में भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े से कई आगे चल रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के हारने पर भाजपा नेता गणेश जोशी ने तंज कसते हुए कहा उनकी जिद्द उन्हें लेकर डूबी है।

    Hero Image
    उत्तराखंड चुनाव रिजल्ट 2022: मसूरी सीट से जीते भाजपा प्रत्‍याशी गणेश जोशी।

    जागरण सवांददाता, देहरादून। जागरण सवांददाता, देहरादून। उत्‍तराखंड में अब तक मिले रुझानों के मुताबिक भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना तय है। भाजपा को 46 सीट, कांग्रेस को 20 सीटें मिलती दिख रही है। भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार पर विजयी नेता और हारने वाले नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। भाजप नेताओं ने कहा यह जनता की जीत है। वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मैं जनता से क्षमा मांगता हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मदन कौशिक बोले, यह प्रदेश के विकास की जीत है, जनता की जीत

    प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक में जीत के बाद दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि यह हरिद्वार की जनता की जीत है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथक को तोड़ते हुए उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। यह प्रदेश के विकास की जीत है, जनता की जीत है।

    हरीश रावत बोले, मैं क्षमा चाहता हूं

    पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से 14000 हजार वोट से हार गए। ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किये, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गंवा दिया है। बहुत अल्‍प समय में आपने मेरी तरह स्‍नेह का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया।

    भाजपा की सीटें घटी हैं, कांग्रेस की सीटों बढ़ीं

    चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेसियों में मायूसी छाने लगी है। कांग्रेसी प्रत्याशियों की हार को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस इस बात को लेकर भी आश्वस्थ हैं कि पिछले विधानसभा के मुकाबले कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डा आरपी रतूड़ी का कहना है मंथन कांग्रेस को करने की जरुरत नहीं है, बल्कि भाजपा को मंथन करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा भाजपा की सीटें घटी हैं, जबकि कांग्रेस की सीटों बढ़ी है।

    गणेश जोशी बोले, हरीश रावत को उनकी जिद्द ले डूबी

    मसूरी से विजय हुए गणेश जोशी ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी जिद्द उन्हें लेकर डूबी है। पिछले चुनाव में वह दो-दो जगह से हारे थे। इस बार भी वह हारे हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

    पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और व पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक तथा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाकर जनता ने भाजपा को जीत का तोहफा दिया है।

    गुरुवार को मीडिया से बातचीत में निशंक ने कहा कि इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं, विकास कार्यों के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल प्रबंधन और भाजपा कार्यकत्र्ताओं व जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माता-बहनों ने पार्टी को जीत रूपी आशीर्वाद दिया है। उन्होंने भाजपा पर विश्वास जताने करने के लिए देवभूमि की जनता का आभार प्रकट किया।

    केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो एवं विकासपरक सोच को वोट करते हुए उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को दो तिहाई बहुमत दिलाया। जिस तरह राज्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया है, उसी प्रकार आने वाली सरकार जनता की सोच के अनुरूप तमाम विकास कार्य करेगी। अजय भट्ट ने कहा कि पूरे चुनाव में मेहनत करके पार्टी को विजय दिलाने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव जरूर हार गए परंतु उन्होंने पार्टी और जनता का दिल जीता है।

    कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी जीत को चौबट्टाखाल की जनता और कार्यकत्र्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता के भरोसे का ही परिणाम है कि आज पूरे देश में भाजपा की जीत का डंका बज रहा है। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनता को समर्पित है। वह क्षेत्र की जनता का विश्वास नहीं टूटने देंगे।