विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Election Result 2022: देहरादून की मसूरी सीट पर गणेश जोशी ने लगाई जीत की हैट्रिक

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 11 Mar 2022 12:18 PM (IST)

Uttarakhand Vidhan Sabha Election Result 2022 देहरादून जनपद की मसूरी विधानसभा सीट से एक बार फिर भाजपा प्रत्‍याशी गणेश जोशी ...और पढ़ें

उत्तराखंड इलेक्शन रिजल्ट 2022: मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने जीत की हैट्रिक लगाई है।
उत्तराखंड इलेक्शन रिजल्ट 2022: मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

अशोक केडियाल, देहरादून। मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर इस बार कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो कांग्रेस की गोदावरी थापली ही जमानत बचा पाईं, शेष पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को इस सीट पर लगातार दूसरी बार पराजित किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी ने गोदावरी थापली को 12,077 मतों से हराया था। इस बार जोशी की जीत का अंतर और भी बढ़ गया है। जोशी ने गोदावरी थापली को 15,325 मतों से हराया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को 10,826 मतों से पराजित किया था। जबकि परिसीमन से पहले 2007 के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी पहली बार राजपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। तब कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 3570 मतों से पराजित कर जोशी पहली बार विधायक बने थे।

इस बार के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी को वर्ष 2017 के विस चुनाव के मुकाबले 3525 मत अधिक मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले केवल 277 मत अधिक पड़े।

1- प्रत्याशी: गणेश जोशी,

पार्टी-भाजपा

प्राप्त मत- 44,847

2- प्रत्याशी गोदावरी थापली

पार्टी-कांग्रेस

प्राप्त मत-29,522

3- प्रत्याशी- प्रेमकृष्ण

पार्टी-आप

प्राप्त मत- 2759

जोशी की जीत के आधार

1- पांच साल जनता के बीच सक्रिय रहे।

2- सभी बिरादरियों में में अच्छी पकड़।

3- धामी सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे।

गोदावरी थापली की हार के कारण

1- पांच साल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहीं।

2- सभी बिरादरियों के बीच पकड़ मजबूत न होना।

3- सीट के मैदानी क्षेत्र में जनसंपर्क की कमी।

गणेश जोशी (भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक) का कहना है कि जनता ने भाजपा सरकार के पांच साल के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सड़क, सिंचाई सुविधा, स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं जुटाना मेरी प्राथमिकता रही। जनता ने आशीर्वाद देकर मुझे राजपुर सीट से एक बार और मसूरी सीट से लगातार तीसरी बार विधानसभा में भेजा है। मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की भरसक कोशिश करूंगा और जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा।

गोदावरी थापली (कांग्रेस प्रत्याशी) का कहना है कि मैं सबसे पहले मसूरी विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझे अपना अमूल्य मत दिया। मैं हार को भी स्वीकार करती हूं। जीत और हार लोकतंत्र का हिस्सा होता है। हमारे जनसंपर्क और चुनाव प्रचार की तैयारियों में कहीं न कहीं कुछ कमियां रही होंगी। चुनाव में मोदी फैक्टर का भी सीधा असर देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Election Result 2022: उत्‍तराखंड में इस बार बढ़ी आधी आबादी की ताकत, चुनाव में सर्वाधिक आठ महिलाएं जीतीं