Move to Jagran APP

उत्तराखंड की इस विधानसभा सीट पर चुनावी संग्राम से पहले टिकट को घमासान, सबसे ज्यादा यहीं दावेदार

Uttarakhand Election 2022 कैंट सीट भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। इस सीट का गठन होने के बाद से ही यहां पार्टी के लिए किसी तरह की कोई चुनौती खड़ी नहीं हो पाई। चुनावी संग्राम से पहले यहां टिकट के लिए घमासान मचा है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 09:55 AM (IST)
उत्तराखंड की इस विधानसभा सीट पर चुनावी संग्राम से पहले टिकट को घमासान, सबसे ज्यादा यहीं दावेदार
Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की इस विधानसभा सीट पर चुनावी संग्राम से पहले टिकट को घमासान।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 देहरादून कैंट सीट भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। इस सीट का गठन होने के बाद से ही यहां पार्टी के लिए किसी तरह की कोई चुनौती खड़ी नहीं हो पाई। लेकिन, अब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर के निधन के बाद चुनावी संग्राम से पहले यहां टिकट के लिए घमासान मचा है। दावेदारी के लिहाज से भाजपा-कांग्रेस में यहां स्थिति एक अनार सौ बीमार वाली है। भाजपा में सर्वाधिक दावेदार देहरादून जिले की इसी सीट पर हैं। वहीं, कांग्रेस में भी कमोबेश यही स्थिति है।

loksabha election banner

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर इस सीट पर अजेय रहे, जिससे भाजपा के लिए किसी तरह की कोई चुनौती खड़ी नहीं हो पाई। इस बार भी भाजपा हरबंस कपूर पर दांव खेलने की तैयारी में थी। लेकिन, चुनाव से ठीक पहले उनके निधन से समीकरण बदल गए हैं। सबसे बड़ा सवाल अब ये उठ रहा है कि हरबंस कपूर का उत्तराधिकारी कौन होगा। भाजपा कपूर परिवार के ही किसी सदस्य पर विश्वास जताती है, या फिर कोई नया चेहरा मैदान में उतरता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि पार्टी कपूर परिवार के ही किसी सदस्य को ही चुनाव में उतार सकती है।

इसमें उनकी पत्नी सविता कपूर का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। कैंट सीट पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता टिकट की कतार में हैं, वहीं, इस सीट पर पंजाबी वोटर जीत का एक बड़ा फैक्टर नजर आता है। ऐसे में पार्टी से जुड़े पंजाबी पृष्टभूमि के दावेदार भी टिकट के लिए जोरआजमाइश कर रहे हैं।

ये हैं भाजपा से दावेदार

महापौर सुनील उनियाल गामा, सविता कपूर, विनय गोयल, जोगेंद्र पुंडीर, गोविंद मोहन, अमिता सिंह, दिनेश रावत, उदय सिंह पुंडीर, शारदा गुप्ता, सीमा डोरा, सचिन गुप्ता, आदित्य चौहान, सिद्धार्थ बंसल, मीरा कठैत, कमल राज, अमित कपूर, विश्वास डाबर, अनीता सिंह, रवि प्रकाश अरोड़ा।

ये हैं कांग्रेस से दावेदार

वैभव वालिया, सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, अभिनव थापर, विरेंद्र पोखरियाल, डा. जसविंदर सिंह गोगी, नवीन जोशी, सुमिता ध्यानी, कोमल बोरा, अशोक वर्मा व संजय शर्मा।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों उत्तराखंड कांग्रेस में अभी दो दर्जन टिकट तय होने में लगेगा समय, महिला नेताओं की भी बढ़ीं उम्मीदें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.