Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड कांग्रेस घोषित कर सकती है 45 प्रत्याशियों की पहली सूची, यहां देखें संभावित नामों की लिस्ट

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:44 AM (IST)

    Uttarakhand Election 2022 45 प्रत्याशियों के नाम तकरीबन तय कर लिए गए हैं। शुक्रवार को और 10 नाम यानी करीब 55 सीटों पर सहमति बनाने के संकेत हैं। शनिवार देर शाम स्क्रीनिंग कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक होगी।

    Hero Image
    Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड कांग्रेस घोषित कर सकती है 45 प्रत्याशियों की पहली सूची।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 कांग्रेस की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की नई दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चली बैठक में 70 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को मशक्कत की गई। 45 प्रत्याशियों के नाम तकरीबन तय कर लिए गए हैं। शुक्रवार को और 10 नाम यानी करीब 55 सीटों पर सहमति बनाने के संकेत हैं। शनिवार देर शाम स्क्रीनिंग कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द घोषित की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में दो दिन तक चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में टिकटों को लेकर आखिरी दौर का मंथन किया गया। बीती देर रात्रि बैठक चली थी। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 11 बजे से अविनाश पांडे की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। देर शाम तक चली बैठक में तकरीबन 45 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन पर सहमति बनी है। सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों की करीब डेढ़ दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को अभी और मशक्कत की जा सकती है। हालांकि मोटे तौर पर सभी सीटों पर आम राय बनाने की कोशिश बैठक में की गई। शुक्रवार को भी बैठक के दौरान प्रदेश के नेताओं में कुछ सीटों पर मतभेद सामने आए। तय किया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन सीटों पर भी सहमति से निर्णय लिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लडऩे और इस संबंध में सीट तय करने पर चर्चा हुई। इस पर फैसला हरीश रावत पर छोड़ा गया है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं तीनों प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह, राजेश धर्माणी व कुलदीप इन्दौरा शामिल हुए।

    बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 70 सीटों पर विचार किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें अधिकांश सीटों पर एक दावेदार और कुछ सीटों पर दो दावेदारों का पैनल तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। उन्होंने शनिवार शाम तक सूची जारी होने की संभावना व्यक्त की। वही, पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं, ये पार्टी तय करेगी। मैंने अपनी बात पार्टी के सामने रख दी है। बैठक में सारी बारीकियों को देखते हुए 70 सीटों पर विचार किया गया।

    कांग्रेस के संभावित 45 प्रत्याशियों की सूची

    विधायक मनोज रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रीतम सिंह, करन माहरा, हरीश धामी, आदेश चौहान, ममता राकेश, फुरकान अहमद एवं काजी निजामुद्दीन। अन्य नामों में दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, राजकुमार, हीरा सिंह बिष्ट, विजयपाल सजवाण, विक्रम सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, शक्तिलाल शाह, प्रो जीतराम, राजेंद्र सिंह भंडारी, गणेश गोदियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, नवलकिशोर, राजपाल बिष्ट, हेमेश खर्कवाल, खुशाल सिंह, ललित फस्र्वाण, बाल कृष्ण, सुमित हृदयेश, संजीव आर्य, रंजीत रावत, हरीशचंद्र दुर्गापाल, प्रकाश जोशी, मनोज तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, गंगा पंचोली, मदन सिंह बिष्ट, मयूख महर, भुवन कापड़ी, यशपाल आर्य, गोपाल सिंह राणा, राजेंद्र पाल सिंह, तिलकराज बेहड़, मनोज जोशी, तसलीम अहमद एवं एसपी सिंह इंजीनियर शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- जानिए उत्तराखंड भाजपा की कितनी सीटों पर आज लग सकती है मुहर, इनके टिकट माने जा रहे हैं तय