Move to Jagran APP

भाजपा संगठन का भरोसा, पूर्व सीएम की बेटी के साथ होगा न्याय; इस सीट से काटा गया है टिकट

Uttarakhand Election 2022 भाजपा संगठन ने विश्वास दिलाया है कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ पार्टी न्याय करेगी। विधायक खंडूड़ी का टिकट काटे जाने से नाराज मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से मुलाकात की।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 01:51 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 03:57 PM (IST)
भाजपा संगठन का भरोसा, पूर्व सीएम की बेटी के साथ होगा न्याय; इस सीट से काटा गया है टिकट
भाजपा संगठन का भरोसा, पूर्व सीएम की बेटी के साथ होगा न्याय। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 भाजपा संगठन ने प्रदेश महिला मोर्चा को विश्वास दिलाया है कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ पार्टी न्याय करेगी। विधायक खंडूड़ी का टिकट काटे जाने से नाराज मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इस विषय पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से मुलाकात की।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 59 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें ऋतु खंडूड़ी का नाम नहीं है। यमकेश्वर सीट पर पार्टी ने रेणु बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस निर्णय से महिला मोर्चा में नाराजगी का भाव है। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर के अनुसार शनिवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय के समक्ष अपनी बात प्रमुखता से रखी।

मोर्चा पदाधिकारियों का कहना था कि खंडूड़ी का टिकट काटे जाने से मोर्चा बेहद आहत है। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुई महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को तो पार्टी ने टिकट दे दिया, लेकिन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काट दिया गया। यह अन्याय क्यों। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर के अनुसार प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि ऋतु खंडूड़ी का टिकट कटने का कष्ट उन्हें भी है।

इसके साथ ही विश्वास दिलाया है कि खंडूड़ी के साथ संगठन न्याय करेगा। प्रदेश महामंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, अनुराधा वालिया, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, प्रदेश मंत्री बबीता सहोत्रा व भावना शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदिनी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थीं।

कैड़ा का त्यागपत्र स्वीकार

भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा का विधानसभा सदस्यता से दिया गया त्यागपत्र अब विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वीकार कर लिया है। दिलचस्प ये कि कैड़ा का त्यागपत्र तब स्वीकार हुआ, जब भाजपा उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर चुकी है। कैड़ा ने पिछले वर्ष आठ अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके कुछ समय पद उन्होंने विधानसभा सदस्यता से अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया था। परीक्षण के बाद अब उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- क्या चुनाव लड़ेंगे हरक सिंह रावत?, कांग्रेस की पहली सूची में नहीं नाम; अनुकृति पर भी सस्पेंस बरकरार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.