Uttarakhand Election 2022: तस्वीरों में देखें अमित शाह का रुद्रप्रयाग में डोर-टू-डोर प्रचार, महादेव का आशीर्वाद ले की शुरुआत
Amit Shah Uttarakhand Visit उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्रप्रयाग में डोर-टू-डोर प्रचार भी किया। इस दौरान उन्होंने जनता का भी समर्थन मांगा। अमित शाह के रुद्रप्रयाग दौरे को तस्वीरों के दिखाते हैं आपको...
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज मैदान में उतार दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्रप्रयाग में डोर-टू-डोर प्रचार भी किया। इस दौरान उन्होंने जनता का भी समर्थन मांगा। अमित शाह के रुद्रप्रयाग दौरे को तस्वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं...
रुद्रप्रयाग के दौरे के दौरान गुलाब राय मैदान में हेलीपैड पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह का भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
गृहमंत्री अमित शाह रुद्रप्रयाग के दौरे पर पहुंचते ही सबसे पहले रुद्रनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की। डोर-टू-डोर प्रचार शुरू करने से पहले अमित शाह ने रुद्रनाथ महादेव का आशीर्वाद लिया और फिर वो जनता के बीच पहुंचे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान अमित शाह ने व्यापारियों और आम लोगों को रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में अपना परिचय दिया। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जिताने की भी अपील की।
शाह जब जनता के बीच समर्थन मांगने पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने जय श्री राम, भाजपा जिंदाबाद, मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अमित शाह ने व्यापारियों और जनता को विकास का आधार मोदी, धामी की सरकार के पर्चे भी बांटे।
जनता को वर्चुअली संबोधित करते हुए अमित शाह ने वीर भूमि उत्तराखंड के जवानों का जिक्र किया। शाह ने कहा कि राज्य का जवान सेना में जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। मोदी सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया।
इस दौरान अमित शाह कांग्रेस पर भी हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुए वो पांच साल में हुए हैं। इन पांच सालों में मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। इस दौरान उन्होंने हरीश रावत से भी सवाल पूछा। साथ ही कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में हरीश रावत सरकार ने लापरवाही दिखाई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2022: अमित शाह पहुंचे जनता के बीच, मांगा उनका समर्थन; कहा- मोदी सरकार कर रही देश की सुरक्षा