विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी से अपहरण कर देहरादून लाई गई हिंदू लड़की, मतांतरण से मना करने पर हत्‍या; पिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Published: Thu, 30 Jan 2025 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2025 08:52 PM (IST)

Uttarakhand Crime देहरादून में 17 साल की एक किशोरी की हत्या कर दी गई। आरोप है कि किशोरी के परिवार ...और पढ़ें

Uttarakhand Crime: प्रेमनगर थाना पुलिस के साथ चेकिंग में किया शव बरामद। जागरण
Uttarakhand Crime: प्रेमनगर थाना पुलिस के साथ चेकिंग में किया शव बरामद। जागरण

HighLights

  1. बहला-फुसलाकर देहरादून लेकर आए थे आरोपित, बात नहीं मानने पर कंडोली के जंगल में उतारा मौत के घाट
  2. किशोरी की तलाश में लखीमपुर खीरी से दून पहुंची थी पुलिस

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Crime: मतांतरण से इंकार करने पर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) की 17 साल की किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी।

बुधवार रात खीरी के पढुवा थाना पुलिस देहरादून पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने किशोरी का शव कंडोली के जंगल में फेंका है। वहीं किशोरी के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया। आरोपितों की पहचान जिब्राइल व उसके पिता रज्जव, भाई जुबैर तथा शमशाद निवासी ग्राम गौरिया, थाना पढुवा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी मोहल्ला मेहूंवाला, मदिना मस्जिद के पास, पटेलनगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ा सकता है दुश्वारी, यहां जानें अब कब होगी बर्फबारी?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जिला खीरी उत्तर प्रदेश के गांव गौरिया निवासी 17 वर्ष किशोरी 26 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में जिला लखीमपुर खीरी के अंतर्गत पड़ते थाना पढुवा में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

बुधवार रात को थाना पढुवा से एसआइ संदीप यादव देहरादून पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी दी। दून पुलिस ने लखीमपुर खीरी पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन चलाते हुए शक के आधार पर आरोपित जिब्राइल व उसके पिता रज्जव, भाई जुबैर तथा शमशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

किशोरी पर मतांतरण का बनाया दबाव

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ देहरादून लेकर आए थे। आरोपितों ने किशोरी पर मतांतरण का दबाव बनाया। किशोरी ने मतांतरण करने से इंकार किया तो आरोपित जिब्राइल व उसके पिता रज्जव, भाई जुबैर तथा शमशाद उसे बहाने से कंडौली प्रेमनगर के जंगल में ले गए। यहां पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को जंगल में ही फेंक दिया था।

जिब्राइल की निशानदेही पर पुलिस ने लोअर कंडोली प्रेमनगर के जंगल से किशोरी के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। लखीमपुर खीरी की पुलिस ने आरोपितों का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उन्हें अपने साथ लखीमपुर खीरी ले गई। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: चार वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के बाद भी उत्‍तराखंड में पड़ा 'सूखा', 11 जिलों 70% कम बरसे मेघ