विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में कोरोना के 42 नए मामले, 112 मरीज हुए स्वस्थ

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 11 Jul 2021 10:29 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 12:13 AM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में अब कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। रविवार को प्रदेश में 42 ...और पढ़ें

Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में अब कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है।
Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में अब कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में अब कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। रविवार को प्रदेश में 42 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि दून मेडिकल कालेज में भर्ती एक मरीज की मौत भी हुई है। अच्छी बात ये है कि संक्रमितों की संख्या नौ जिलों में इकाई में और चार जिलों में शून्य रही है। इधर, विभिन्न जनपदों में 112 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिसके बाद सक्रिय मामले घटकर 1094 पर पहुंच गए हैं।

अब तक प्रदेश में कोरोना के तीन लाख, 41 हजार, 179 मामले आए हैं। जिनमें तीन लाख, 26 हजार, 763 (95.77 फीसद) स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 7339 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 24397 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 24355 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि संक्रमण दर 0.17 फीसद रही है। उत्तरकाशी में नौ, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में सात-सात और देहरादून व हरिद्वार में पांच-पांच मामले आए हैं। रुदप्रयाग में चार, टिहरी गढ़वाल व बागेश्वर में दो-दो और चमोली में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल व पिथौरागढ़ में कोई नया मामला नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- Covid 19 Vaccination: फौरी राहत, उत्तराखंड को मिलीं कोवैक्सीन की 40 हजार डोज मिली

फंगस का एक नया मामला

प्रदेश में फंगस (म्यूकर माइकोसिस) का एक और नया मामला मिला है। जबकि दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राहत इस बात की है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक राज्य में फंगस के 523 मामले आए हैं। जिनमें 259 लोग, राज्य के बाहर से यहां इलाज के लिए आए हैं। अब तक 104 मरीजों की मौत भी हुई है। जिनमें 44 लोग अन्य राज्य से हैं। इसके अलावा 120 मरीज अब तक स्वस्थ भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें- पटरी से उतरा टीकाकरण अभियान, जांच में भी ढील