विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में दूसरे दिन 1333 कोरोना संक्रमित, आठ की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 12 Apr 2021 07:38 AM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। न केवल मौत का आंकड़ा ...और पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। न केवल मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, बल्कि रिकवरी रेट भी 90 फीसद से नीचे पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश में 1333 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि आठ मरीजों की मौत भी हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब में कुल 32618 सैंपल की जांच की गई, इसमें 31285 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जनपद पर कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। यहां 582 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरिद्वार में भी 386 नए मामले आए हैं। इसके अलावा नैनीताल में 122, ऊधमसिंह नगर में 104, पौड़ी गढ़वाल में 49, टिहरी गढ़वाल में 44, अल्मोड़ा में 11, चमोली में 9, बागेश्वर में 8, चंपावत में सात, रुद्रप्रयाग में 5, उत्तरकाशी में 4 व पिथौरागढ़ में दो नए मामले आए हैं। इधर, विभिन्न जनपदों से 243 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कैलाश अस्पताल में चार और एम्स ऋषिकेश, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, अरिहंत अस्पताल व सिनर्जी अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

यह भी पढ़ें-जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हरियाणा के दो युवक एंबुलेंस से कूदकर भागे, पुलिस कर रही जांच

अभी तक प्रदेश में एक लाख, आठ हजार, 812 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 97887 स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल कोरोना के 7323 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1842 मरीज अब तक राज्य से बाहर चले गए हैं। कोरोना संक्रमित 1760 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Coronavirus Update: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी कोरोना पॉजिटिव, नहीं करेंगे शाही स्नान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें