विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में कांग्रेस का 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' आज से, निकलेगा 'वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च'

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:12 AM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड में शुक्रवार से 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' मनाया जाएगा। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर उत्तराखंड में शुक्रवार से आठ अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जाएगा। इस दौरान सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों की ओर से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे विरोध कार्यक्रमों की अगली कड़ी है। कार्यक्रम के तहत जिला एवं महानगर स्तर पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठकें की जाएंगी।

इसके बाद संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर कार्यक्रम की रूपरेखा और उठाए जाने वाले मुद्दों की जानकारी दी जाएगी। ब्लाक स्तर पर भी सहयोगी दलों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित कर मार्च की रणनीति, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अन्य व्यवस्थाएं तय की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- नौ माह बाद गणेश गोदियाल को मिली कांग्रेस की नई टीम, अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन

जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक मार्च 

जिला स्तर पर मार्च स्थानीय मार्ग के अनुसार डा. भीमराव आंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमा अथवा जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक निकाला जाएगा। समापन स्थल पर राष्ट्रगान के बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। यह अनुच्छेद वयस्क मताधिकार से संबंधित है। कांग्रेस के कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में कार्रवाई और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है। प्रदेश कांग्रेस ने कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने और राजनीतिक व सामाजिक प्रतिनिधियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं